MS Dhoni’s Net Worth & Lifestyle: महेंद्र सिंह धोनी की कुल नेट वर्थ कितनी है? जाने इनके इनकम सोर्स तथा लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में पूरी जानकारी।

MS Dhoni’s Net Worth & Lifestyle: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की कुल नेट वर्थ 1000 करोड़ रूपए(127 मिलियन डॉलर) से अधिक की संपत्ति है. जो कि इन्हें क्रिकेट के दौरान, विज्ञापन, ब्रांड इंडोर्समेंट, IPL तथा रियल इस्टेट में निवेश के माध्यम से प्राप्त होती है.

MS Dhoni's Net Worth & Lifestyle

क्रिकेट की दुनिया में महारत हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी जिसे माही तथा कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है. महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज है तथा इनके नाम पर कई रिकोर्ड कायम है. तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानते है धोनी की लग्जरी लाइफ स्टाइल तथा इनकी नेट वर्थ के बारे मे.

महेंद्र सिंह धोनी का शुरुआती करियर:

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी से की। धोनी 2007 से 2017 तक सीमित ओवरों के प्रारूप मैच और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट मैच में भारतीय टीम के कप्तान थे। महेंद्र सिंह धोनी दाएं हाथ के बेस्ट कीपर बल्लेबाज है.

आईपीएल में धोनी की बेमिसाल परफॉर्मेंस

महेंद्र सिंह धोनी IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए कप्तानी कर चुके है. चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी अपने कप्तानी के दौरान 2010, 2011, 2018, 2021 तथा 2023 में IPL की ट्रॉफी हासिल कर चुके है. धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर है और इन्होंने IPL में कई रिकोर्ड अपने नाम किए है।

MS Dhoni Net Worth

महेंद्र सिंह धोनी का सन्यास:

15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करोड़ों फैन्स का दिल तोड़े थे क्योंकि यह वहीं दिन है जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से संन्यास लिए थे, लेकिन धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेलते आ रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम विश्व कप:

महेंद्र सिंह धोनी साल 2007 में T20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप तथा 2013 में चैपियंस ट्रॉफी हासिल कर चुके है.

महेंद्र सिंह धोनी का नेट वर्थ कितना है?(MS Dhoni Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ महेंद्र सिंह धोनी की कुल नेट वर्थ 1000 करोड़ रूपए से अधिक है तथा इनके इनकम का मुख्य सोर्स क्रिकेट, ब्रांड इंडोर्समेंट, विज्ञापन, रियल इस्टेट, व्यवसाय तथा अन्य निवेश के माध्यम से होती है. जिसके कारण आज ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक है. कमाई के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक है.

महेंद्र सिंह धोनी जीयो सिनेमा, ओरियो, स्कीपर पाइप, एमिटी यूनिवर्सिटी, गल्फ ऑयल, बिग बाजार, सोनाटा वाच तथा फायर बोल्ट जैसी बड़ी कंपनी का विज्ञापन कर चुके है. इन सबके अलावा महेंद्र सिंह धोनी एक बड़े बिजनेसमैन भी है. इनका स्पोर्ट्स फिट नाम से जिम है तथा इस जिम के माध्यम से धोनी की अच्छी ख़ासी कमाई होती है. साथ ही साथ रांची में माही रेजीडेंसी नाम से इनका होटल है तथा इस होटल में कस्टमर के लिए स्वादिष्ट डिश परोसा जाता है. महेंद्र सिंह धोनी CFC(चेन्नईयिन एफसी) फुटबॉल टीम के मालिक है और इसके माध्यम से भी धोनी को अच्छी खासी इनकम प्राप्त होती है.

महेंद्र सिंह धोनी को मिला पुरस्कार:

  • साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार तथा इसी साल धोनी को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर का खिताब दिया गया।
  • साल 2009 में धोनी को पद्म श्री अवार्ड तथा
  • साल 2018 में पद्म भूषण अवार्ड दिया गया।

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बन चुकी है फिल्म:

धोनी का जीवन तथा इनके क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म बन चुकी है तथा इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभाते हुए नज़र आते है। धोनी की बायोपिक पर आधारित फिल्म MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी है तथा इस फिल्म में धोनी के निजी जीवन को दर्शकों के सामने पेश किया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी सुपर डुपर हिट रही तथा इसी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी तथा अनुपम खेर लीड रोल में नज़र आए थे।

महेंद्र सिंह धोनी का पर्सनल लाइफ:

धोनी का पर्सनल लाइफ भी काफी रोमांचक है तथा धोनी 4 जुलाई 2010 को अपने स्कूल के सहपाठी साक्षी सिंह रावत के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वर्तमान में इन दोनों का मैरिड लाइफ काफी खुशहाल से व्यतीत हो रहा है, इनकी एक बेटी भी है तथा धोनी की बेटी का नाम जीवा है तथा जीवा का जन्म 06 फरवरी 2015 को हुआ.

MS Dhoni's Net Worth & Lifestyle

महेंद्र सिंह धोनी का लाइफ स्टाइल:

वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी काफी लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रहे है। महेंद्र सिंह धोनी का रांची में एक आलीशान फार्म हाउस है तथा इनका यह फार्म हाउस सात एकड़ जमीन में फैला हुआ है. इस फार्म हाउस की कीमत करोड़ों में है. धोनी का यह फार्म हाउस आधुनिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण है. इसके अलावा धोनी का मुंबई के वर्ली में एक आलीशान अपार्टमेंट है साथ ही साथ दुबई में भी इनका घर है.

MS Dhoni Net Worth

महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में कई महंगे और शानदार कार शामिल है. जिनमें से ऑडी, निशान, मर्सिडीज तथा फरारी है इसके अलावा इनके पास क्वाश्की, यामहा तथा डुकाटी जैसी बाइक भी है.

महेंद्र सिंह धोनी का इंस्टाग्राम:

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 49 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है तथा इनके इन्स्टाग्राम पर डाले गए फोटो और वीडियो पोस्ट से यह पता चलता है कि फैन्स तथा यूजर्स इनके लाइफ स्टाइल को काफी पसंद करते है और साथ ही साथ इन्हें फॉलो भी करते है.

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Yuzvendra Chahal’s Net Worth & Lifestyle : जानें महशूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की कुल संपति एवं लाइफस्टाइल के बारे में.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नेट वर्थ कितना है, जाने इनके इनकम सोर्स क्या है? (Rohit Sharma Net Worth 2025)

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...