Manoj Dey’s Net Worth & Lifestyle: सोशल मीडिया इंफलुएंसर मनोज दे की नेट वर्थ 8 करोड़ रुपय है तथा इनके इनकम का मुख्य सोर्स यूट्यूब, ब्रांड एंडोर्समेंट तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा होता है। वर्तमान में मनोज दे एक सक्सेसफुल यूटूबर है, जिस कारण इनके फैंस तथा यूज़र्स मनोज दे से सम्बंधित जानकारी और इनके नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचनाएँ प्रदान की जा रही है।

मनोज दे सोशल मीडिया का एक जाना-माना चेहरा है तथा यूट्यूब पर मनोज दे टेक्नोलॉजी से सम्बंधित वीडियो शेयर करते हुए नज़र आते है। यूट्यूब के अलावा मनोज दे अन्य सोशल प्लेटफ़ॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर तथा टेलीग्राम पर भी वीडियो अपलोड करते है और इसके ज़रिए भी इनकी अच्छी ख़ासी आमदनी होती है। वर्तमान में मनोज दे युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
मनोज दे कौन है?(Manoj Dey)
मनोज दे का जन्म 12 जुलाई 1996 को झारखंड में एक गरीब परिवार में हुआ। इनका पूरा नाम मनोज मोडाक है। मनोज दे अपनी स्कूली शिक्षा एक सरकारी स्कूल से पूरी की, इनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण इन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इस तरह मनोज दे को अपने लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

मनोज दे के पिताजी एक साइकिल पंचर में काम किया करते थे तथा अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मनोज दे अपने पिता का हाथ बँटाते थे। जैसे-तैसे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मनोज दे गुजरात के एक फ़ैक्ट्री में कार्य करने के लिए पहुँचे। लेकिन कुछ दिन काम करने के बाद मनोज दे अपना घर झारखंड वापस चले आए। इसी दौरान मनोज दे को यूट्यूब के बारे में पता चला और इस तरह मनोज दे यूट्यूब पर अपनी जर्नी की शुरुआत की।
मनोज दे का शुरुआती करियर:
मनोज दे यूट्यूब पर अपने करियर की शुरुआत टेकनिकल मनोज के नाम से शुरू की थी तथा इस चैनेल पर मनोज दे मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में वीडियो अपलोड करते रहते थे। लेकिन मनोज दे का यह चैनेल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, इस तरह मनोज दे को शुरुआती समय में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तथा यूट्यूब पर इन्हें काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा।
मनोज दे का यूट्यूब चैनेल:
शुरुआत में मनोज दे के तीन यूट्यूब चैनेल असफल रही। सबसे पहले इन्होंने सिंगिंग चैनेल की शुरुआत की तथा दर्शकों के सामने इनके गाने का कोई असर नहीं हुआ, उसके बाद मनोज दे कॉमेडी चैनेल की शुरुआत की, लेकिन वह भी आइडिया सफल नही हुआ। उसके बाद मनोज ने टेक चैनेल की शुरुआत की तथा इस चैनेल पर मनोज ने लगभग 150 वीडियो अपलोड की थी, तथा इस चैनेल की मदद से इनकी कमाई 80 डॉलर तक हुई थी, लेकिन अचानक इनका एडसेंस अकाउंट डिसेबल हो गया। इस घटना के बाद से मनोज दे पूरी तरह से टूट गए थे। यहाँ तक कि वह डिप्रेशन में चले गए थे।

उसके बाद इन्होंने यूट्यूब पर अपना नया चैनेल मनोज दे के नाम से शुरुआत की और उस समय इनके पास एक सस्ता स्मार्ट फ़ोन था तथा इस स्मार्ट फ़ोन की मदद से वीडियो बनाते थे। अपने नए चैनेल पर मनोज दे यूट्यूब से सम्बंधित वीडियो अपलोड करते हुए नज़र आते है इनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आते है। मनोज दे को यूट्यूब पर पहला पेमेंट 14 हज़ार रुपय मिले थे तथा इस दौरान इनके 33 हज़ार सब्सक्राइबर थे। वर्तमान में इनके यूट्यूब चैनेल पर 6 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर है तथा आज के इस दौर में मनोज दे का नाम एक बड़े युटूबरस में शुमार है।
मनोज दे एक बिजनेसमैन के रूप में:
मनोज दे एक यूटूबर होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी बन गए है तथा इन्होंने साल 2023 में MJ TECH WORLD नाम का एक स्टोर खोला है तथा इस स्टोर में कैमरा, मोबाइल, माइक, ट्राई पॉड, लैपटॉप आदि वीडियो बनाने के लिए हर एक उपकरण मौजूद है। मनोज दे का यह स्टोर झारखंड के धनबाद में स्थित है।
मनोज दे का मैरिड लाइफ:
मनोज दे का मैरिड लाइफ काफी खुशी से व्यतीत हो रहा है तथा इनकी पत्नी का नाम ज्योति श्री महतो है। ज्योति भी एक युटुबर तथा सोशल मीडिया इंफलुएंसर है। साल 2023 में मनोज दे अपनी लॉग टाईम गर्लफ़्रेंड ज्योति श्री से शादी की। इनकी एक बेटी भी है और बेटी का नाम मनाया है।

मनोज दे का लाइफ स्टाइल:
वर्तमान में मनोज दे एक अच्छी लाइफ जी रहे है। कभी वह कच्चे मकान में रहा करते थे, लेकिन अभी वह आलीशान घर में रहते है। मनोज दे की इस मकान की कीमत करोड़ों में है तथा आज वह पूरी फैमिली के साथ इस नए मकान में रहते है।

मनोज दे को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास टाटा हरियर, फ़ोर्चयूनर जैसी कार शामिल है इसके अलावा मनोज दे के पास अपाची तथा रॉयल इनफ़ील्ड जैसी महँगी बाइक भी है।
मनोज दे का इंस्टाग्राम अकाउंट:
मनोज दे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 1 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है, इससे यह पता चलता है कि फैंस तथा यूज़र्स इनके लाइफ स्टाइल को भी फ़ॉलो करते है।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।