Malaika Arora Net Worth: फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा का इनकम सोर्स क्या है?

Malaika Arora Net Worth: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मलाइका अरोड़ा की कुल नेट वर्थ 100 करोड़ रुपय है तथा इनके इनकम का मुख्य सोर्स टेलीविजन शो, आइटम सोंग, स्टार्ट अप तथा अन्य निवेश के माध्यम होती है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ एवं उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में डीटेल से जानते है।

Malaika Arora Net Worth
image source instagram

अपनी फ़िटनेस तथा ख़ूबसूरती से बॉलीवुड की दुनिया में राज करने वाली मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए टैटू के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मलाइका अपने बाएँ हाथ के बाजू पर Sabr तथा Shukr नाम से टैटू बनाई है, जिसके कारण मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस तथा यूज़र्स मलाइका अरोड़ा से सम्बंधित जानकारी और उनकी नेटवर्थ जानने के लिए काफी उत्सुक है जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सारी सूचनायें प्रदान की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा:

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र में हुआ। मलाइका ने अपनी स्कूली शिक्षा चेंबुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से पूरी की। उसके बाद मलाइका जय हिंद कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। मलाइका अरोड़ा को टूर करना काफी पसंद है तथा अक्सर मलाइका अपनी छुट्टियों को स्पेशल बनाने के लिए टूर पर जाती है।

Malaika Arora Net Worth

मलाइका अरोड़ा की उम्र कितनी है?

वर्तमान में मलाइका अरोड़ा की उम्र 51 वर्ष है। मलाइका अरोड़ा के फ़िटनेस को देखकर इनके उम्र का पता लगाना काफी मुश्किल है।

Malaika Arora Net Worth

मलाइका अरोड़ा का शुरुआती करियर:

मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी VJ से की। उसके बाद मलाइका मॉडलिंग से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखी। साल 1998 में मलाइका छैय्या-छैय्या सॉंग से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई। उसके बाद मलाइका ‘काल’, ‘इ एम आई’, ‘हाउस फूल’ तथा ‘दबंग जैसी फ़िल्मों में दिखाई दी।

मलाइका अरोड़ा का नेट वर्थ कितना है?(Malaika Arora Net Worth)

  • मीडिया में प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा की कुल नेट वर्थ 100 करोड़ रुपय है तथा इनके इनकम का मुख्य सोर्स आइटम सोंग, रियलिटी शो, विज्ञापन तथा अन्य निवेश के माध्यम होती है। मलाइका अरोड़ा एक आइटम सोंग के लिए करोड़ों रुपय का फीस चार्ज करती है। वहीं टेलीविज़न शो में जज के रूप में हर एक एपिसोड के लिए मलाइका 60 से 65 लाख रुपय तक का फीस चार्ज करती है। मलाइका अरोड़ा की मासिक आमदनी लगभग 70 लाख रुपय के क़रीब है।
  • फिल्म सिनेमा में काम करने के अलावा मलाइका कई स्टार्ट अप में भी निवेश की है और इसके ज़रिए भी मलाइका की अच्छी ख़ासी आमदनी होती है।
  • मुंबई के बांद्रा में इनका खुद का रेस्टोरेंट है तथा मलाइका के रेस्टोरेंट का नाम ‘स्कारलेट हाउस’ है। इस तरह मलाइका एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ बिजनेस वुमैन भी है।
  • मलाइका अरोड़ा फ़िटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती है तथा इनका अपना खुद का योगा सेंटर है और इनके योगा सेंटर का नाम ‘दिवा योगा’ है। वर्तमान में मलाइका अरोड़ा की अधिकतर आमदनी यहीं से होती है।

मलाइका अरोड़ा का पर्सनल लाइफ़:

साल 1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की तथा साल 2002 में इन्होंने एक बेटे को जन्म दी। मलाइका अरोड़ा के बेटे का नाम अरहान खान है। वर्तमान में अरहान खान का उम्र 23 वर्ष है। उसके बाद साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को तलाक दे दी।

मलाइका अरोड़ा का लग्जरी लाइफ स्टाइल:

मलाइका अरोड़ा मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती है तथा मलाइका की इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 14 करोड़ रुपय है। मलाइका अरोड़ा के पास कई शानदार तथा दमदार गाड़ियों का कलेक्शन है। जिनमें से इनके पास रेंज रोवर, BMW, ऑडी तथा टोयोटा जैसी बेहतरीन कार है।

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की पॉपुलैरिटी:

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा अपने टैटू दिखाते हुए नज़र आ रही है, जो इनके निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। मलाइका अपने हाथ में सब्र और शुक्र नाम से टैटू बनाई है तथा अभी हाल ही में मुंबई के एक फैशन इवेंट के दौरान मलाइका अपनी टैटू दिखाती हुई नज़र आई। इसके अलावा भी मलाइका अरोड़ा अपनी फ़िटनेस और यंग लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है।

मलाइका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 19 मिलियन से अधिक फ़ॉलोअर्स है। इससे यह पता चलता है कि फैंस तथा यूज़र्स इनके लाइफ स्टाइल को भी फ़ॉलो करते है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

जाने अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, करियर, फिल्में तथा नेट वर्थ के बारे में।(Arjun Kapoor Biography)

Jyotika Net Worth & Income Source: साउथ की सुपरस्टार ज्योतिका की कुल सम्पत्ति कितनी है? जाने उनकी नेटवर्थ एवं लाइफ स्टाइल के बारे में।

बॉलीवुड का पसंदीदा हेयर स्टाइलिस्ट ‘आलिम हकीम’ की नेट वर्थ कितनी है एवं आलिम हकीम सेलिब्रिटी हेयर कट के लिए कितने रुपय चार्ज करते…

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...