HomeCelebrityKhesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की जीवनी, फिल्में, नेटवर्थ, उम्र...

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की जीवनी, फिल्में, नेटवर्थ, उम्र एवं परिवार के बारे में।

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता तथा गायक खेसारी लाल यादव उन चुनिंदा सितारों में से एक है जिन्होने कला, गायन एवं फिल्म अभिनेता के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है तथा अपने फिल्मी करियर द्वारा कई बुलंदियों को हासिल करने वाले खेसारी लाल यादव आज टॉप अभिनेता में से एक है और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो में जगह बनाने वाले खेसारी लाल यादव को साल 2017 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Table of Contents

खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय (Khesari Lal Yadav Biography)

खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपड़ा गांव में एक निम्न वर्गीय परिवार में हुआ तथा इनका बचपन काफी गरीबी में बीता, लेकिन खेसारी लाल यादव अपने मेहनत तथा संघर्ष से उन उचाइयों को छूए है जिनकी वह कभी कल्पना भी नहीं किए। इनका असली नाम शत्रुधन कुमार यादव है तथा फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने अपना नाम खेसारी लाल यादव रख लिए और अब इस नाम से ये काफी पॉपुलर है।

नाम खेसारी लाल यादव
वास्तविक नाम शत्रुधन कुमार यादव
जन्म 15 मार्च 1986
जन्म स्थान छपड़ा, बिहार
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता और गायक
राशि कर्क
गृहनगर बिहार
hobbies डांस करना
फिल्म डेब्यु साजन चले ससुराल (2011)

खेसारी लाल यादव की उम्र कितनी है?(Khesari Lal Yadav age)

2024 में खेसारी लाल यादव का वर्तमान उम्र 38 वर्ष है और यह काफी फिट तथा हैंडसम दिखते है। खेसारी लाल यादव इस उम्र में ही कई बुलंदियों को हासिल कर चुके है।

खेसारी लाल यादव की हाइट (Khesari Lal Yadav Height):

खेसारी लाल यादव की हाइट 5’7″ यानि 170 सेंटीमीटर इनकी लम्बाई है।

खेसारी लाल यादव का बर्थडे (Khesari Lal Yadav Birthday):

खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को हुआ और ये अपना बर्थडे हर वर्ष अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ मनाते है।

खेसारी लाल यादव का लूक:

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की जीवनी, फिल्में, नेटवर्थ, उम्र एवं परिवार के बारे में।
स्किन टोन फेयर
लम्बाई 5’7″
वजन 75 किलो
आंखो का रंग भूरा
शारीरिक संरचना चेस्ट- 42
कमर- 33
बाइसेप्स- 15
उम्र(2024)38 वर्ष

खेसारी लाल यादव का परिवार:

खेसारी लाल यादव के पिता का नाम मंगरू यादव है तथा ये दरमानी का काम करते थे। खेसारी लाल यादव कुल सात भाई-बहन है तथा इनका परिवार काफी गरीब था जिसके कारण खेसारी बचपन में गाय तथा भैस को पालते थे और इन जानवरों का दूध बेचकर अपना जीवन यापन करते थे।

पिता मंगरू यादव
पत्नी चन्दा देवी
बच्चे बेटी- कृति यादव
बेटा- ऋषभ यादव

खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है? (Khesari Lal Yadav Wife)

खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है। साल 2006 में खेसारी लाल यादव ने चंदा देवी से शादी की। चंदा देवी लाइम लाइट से दूर रहती है तथ यें सिंपल और सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती है।

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की जीवनी, फिल्में, नेटवर्थ, उम्र एवं परिवार के बारे में।

खेसारी लाल यादव के बच्चे (Khesari Lal Yadav Children)

खेसारी लाल यादव के दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम कृति यादव है तथा कृति अपने पापा के ही फिल्म ‘दुल्हिन गंगा के पार में’ अभिनय कर चुकी है वहीं खेसारी लाल यादव के बेटे का नाम ऋषभ यादव है तथा ऋषभ दिखने में काफी क्यूट है और अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

खेसारी लाल यादव का करियर:

खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में एक गीतकार के रूप में किए तथा इनका पहला म्युजिक एलबम फ्लॉप हो गया लेकिन फिर भी खेसारी लाल हार नहीं माने और अपने संगीत को जारी रखे, इस दौरान खेसारी लाल यादव कई म्यूज़िक एलबम में अपनी आवाज दिए जिनमें से पियावा गई री हमार सऊदी री भोजी, सैयया आईबा की ना आईबा, लेहंगा में मीटर, प्यार मंगे लूंगी बिछाके, ठीक है गाने काफी हिट हुए। इस तरह ये अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में किए।

खेसारी लाल यादव का फिल्मी सफर:

  • साल 2011 में खेसारी लाल यादव ने ‘साजन चले ससुराल’ फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे थे तथा इसके अगले साल ही खेसारी लाल यादव की दो फ़िल्में ‘लहू के दो रंग’ तथा ‘प्यार कावनो खेल ना हा’ फिल्म आई जो काफी हिट हुई।
  • खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकार आम्रपाली के साथ ‘हम है किसान’, ‘जुदाई’, ‘बीवी हो तो ऐसा’, ‘डोली सजा के रखना’, ‘चुटकी भर सिंदूर’ तथा ‘आशिकी’ जैसे फिल्मों में एक साथ नजर आए।
  • खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी के साथ करीब 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है और इनकी सभी फिल्में हिट रही है।
  • साल 2017 में खेसारी लाल यादव की बेहतरीन फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ फिल्म आई जो सुपर डुपर हिट रही, तथा इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी और ऋतु सिंह नजर आए तथा अपने फिल्मी करियर के दौरान खेसारी लाल यादव कई सुपर हिट फिल्मों में काम कर चुके है।

खेसारी लाल यादव की फ़िल्में (Khesari Lal Yadav Movies)

रिलीज डेट फिल्म का नाम
2012 देवरा बड़ा सतावे ला
2012 संघर्ष
2013नागिन
2013ए बलमा बिहारवाला
2014तेरे नाम
2015मैं हूँ हीरो नंबर 1
2017दिलवाला
2017मैं सेहरा बांध के आऊँगा
2018दुल्हन गंगा पार के
2019बागी-एक योद्धा
2019मेरी जंग मेरा फैसला
2021 सैयान अरब गेल ना
2021चोरी चोरी चुपके चुपके
2022 आशिकी
2023लाडला 2

खेसारी लाल यादव की आने वाली फ़िल्में (Khesari Lal Yadav upcoming Film):

खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘रंग दे बसंती’ है। देश भक्ति पर आधारित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का ट्रेलर काफी दमदार है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक फौजी के किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को दिखाया गया है।

‘रंग दे बसंती’ फिल्म का डायलॉग काफी दमदार है तथा इस फिल्म में खेसारी लाल यादव आतंकवादियों को धूल चटाते हुए नजर आते है। ‘रंग दे बसंती’ फिल्म में खेसारी लाल यादव के पत्नी के रूप में रति पांडे है तथा इसके अलावा डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान तथा प्रकाश जैश मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे है। ‘रंग दे बसंती’ फिल्म 7 जून को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

खेसारी लाल यादव के बारे में जानने वाली दिलचस्प बातें:

  1. खेसारी लाल यादव का बचपन काफी गरीबी में बीता और अपने करियर तथा संघर्ष के दौरान इन्हे लिट्टी चोखा भी बेचना पड़ा।
  2. खेसारी लाल यादव अपने पढ़ाई के बाद फौज में भर्ती हुए थे, लेकिन इन्हे यह काम पसंद नहीं आया और यह म्युजिक एलबम में काम करना शुरू कर दिए। खेसारी लाल यादव फ़िल्मों के अलावा कई म्यूज़िक एलबम तथा विडियो में अपनी आवाज दिए है और इनका सभी म्यूज़िक एलबम सुपर डुपर हिट रही
  3. साल 2018 में खेसारी लाल यादव ने एक गाना गया था तथा इस गाने का नाम ‘Thik Hai’ है। खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग काफी लोकप्रिय हुआ था।
  4. साल 2019 में खेसारी लाल यादव ने कलर्स टीवी के सबसे पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में भाग लिए थे।
  5. खेसारी लाल यादव को सिंपल तथा सादा भोजन बेहद पसंद है तथा इनका पसंदीदा खाना खिचड़ी और लिट्टी चोखा है।खेसारी लाल यादव फ़्री टाइम में अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ समय बिताना काफी पसंद करते है।

खेसारी लाल यादव का घर (Khesari Lal Yadav House)

खेसारी लाल यादव का घर बिहार के छपड़ा जिले में है जो काफी खूबसूरत तथा आलीशान है। खेसारी लाल इस घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते है तथा इनके घर में सारी सुख-सुविधायें मौजूद है इस घर के अलावा खेसारी लाल यादव का मुंबई में एक आलीशान फ़्लैट है तथा इस फ़्लैट की कीमत करोड़ों में है।

खेसारी लाल यादव का इंस्टाग्राम (Khesari Lal Yadav Instagram):

खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है तथा इनका इंस्टाग्राम अकाउंट khesari_yadav नाम से है। ये अपने इंस्टाग्राम पर फिल्मों से संबन्धित पोस्ट तथा वीडियोज शेयर करते रहते है इसके अलावा खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पेज पर अपनी फैमली तथा बच्चों के साथ फोटो पोस्ट करते है और इनके एक पोस्ट पर काफी सारे लाइक्स तथा व्युज होते है तथा इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

खेसारी लाल यादव का नेट वर्थ कितना है (Khesari Lal Yadav Net Worth):

खेसारी लाल यादव फिल्मों में काम करने के अलावा कई ब्रांड का प्रमोशन भी करते है तथा इसके जरिए भी खेसारी लाल यादव अच्छी खासी आमदनी कर लेते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ खेसारी लाल यादव का नेट वर्थ 20 करोड़ रुपय है तथा इन संपति के अलावा इनके पास पुश्तैनी ज़मीन भी है।

खेसारी लाल यादव का कार कलेक्शन (Khesari Lal Yadav Car Collection):

खेसारी लाल यादव को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास काफी लग्जरी कार मौजूद है जिनमें से टोयोटा फ़ॉरच्यूनर कार है तथा इस कार की कीमत 30 लाख रुपय के क़रीब है इसके अलावा इनके पास रेंज रोवर डिफ़ेंडर है।

खेसारी लाल यादव को मिले अवार्ड तथा पुरस्कार:

साल 2016 में खेसारी लाल यादव को भोजपुरी यूपी रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल 2017 में खेसारी लाल यादव को ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

साल 2018 में फिल्म ‘संघर्ष’ के लिए खेसारी लाल यादव को ‘भोजपुरी स्क्रीन अवार्ड’ से नवाजा गया तथा इसी साल ‘मेहंदी लगा के रखना’ फिल्म के संगीत में अपनी आवाज दिए तथा इस फिल्म के लिए खेसारी लाल यादव को ‘पार्श्व गायक’ के रूप में पुरस्कार मिला।

साल 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में खेसारी लाल यादव को ‘सबरंग फिल्म अवार्ड’ दिया गया तथा इसी साल फिल्म ‘संघर्ष’ के लिए खेसारी लाल यादव चार पुरस्कार जीते।

उपयुक्त विवरण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव को यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। काफी कड़ी मेहनत तथा स्ट्रगल करने के बाद खेसारी लाल यादव के पास आज वह सब कुछ है जिनकी कभी यह सपने देखा करते थे।

रोचक जानकारियाँ-

1- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ की तिथि, महत्व, सरगी एवं व्रत की कथा।

2-कंगना रनौत का जीवन परिचय, फिल्में, परिवार, कुल सम्पत्ति, पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Kangana Ranaut biography in Hindi)

3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।

4-जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन – कौन से हैं? भारत के राष्ट्र गान, गीत, तिरंगा झंडा, पशु, पक्षी, फूल, खेल, पचांग एवं राष्ट्रीय मुद्रा जैसे राष्ट्रीय प्रतिकों की जानकारी। (Bharat ke Rashtriya Pratik)

5-Rajkummar Rao Biography : राजकुमार राव का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, परिवार एवं फ़िल्में।

6-फिल्मी सुपर स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्में, जीवन परिचय, उम्र, हाइट, नेट वर्थ आदि सब कुछ।

7-निरहुआ का जीवन परिचय, सुपरहिट फिल्में, घर, परिवार, नेट वर्थ आदि सब कुछ।(2024)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments