ऋतिक रोशन का जीवन परिचय : फिल्मी जगत में महारत हासिल करने वाले वर्सेटाइल अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस, डांस तथा दमदार पर्सनालिटी के लिये जाने जाते है तथा ऋतिक रोशन को अब तक 6 फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
‘कहो ना …प्यार है‘ फिल्म से डेब्यु करने वाले ऋतिक रोशन आज अपनी क़ाबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग मुक़ाम हासिल किये है। ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स तथा फिगर के लिये हमेशा चर्चे में बने रहते है। इतना ही नही ऋतिक रोशन एक एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर तथा पार्श्व सिंगर भी है।
ऋतिक रोशन का जीवन परिचय (Hrithik Roshan Biography in Hindi)
ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र मे हुआ, तथा इनके पिता राकेश रोशन जो एक एक्टर,डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर है तथा इनकी माता पिंकी रोशन है जो एक हेल्थ एडवाइज़र है तथा ऋतिक की एक बड़ी बहन है जिसका नाम सुनैना रोशन है। साल 2000 में ऋतिक ने सुज़ैन खान से शादी की थी तथा अब इनके दो बच्चे भी है जिनमे से एक का नाम रेहान रोशन है और दूसरा रिधान रोशन है।
नाम | Hrithik Roshan/ ऋतिक रोशन |
पूरा नाम | ऋतिक राकेश नागरथ है |
निक नेम | डुग्गु |
जन्म | 10 जनवरी, 1974 |
जन्म स्थान | मुंबई, माहाराष्ट्र |
शिक्षा | कॉमर्स मे ग्रेजुएट हासिल किये |
पिता का नाम | राकेश रोशन |
माता का नाम | पिंकी रोशन |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
भाई-बहन | बहन- सुनैना रोशन भाई- ? |
पत्नी | सुजैन खान |
बच्चे | दो बेटे 1. रेहान रोशन 2. रिधान रोशन |
फिल्म डेब्यु | ‘कहो ना …प्यार है‘ साल 2000 में रिलीज हुई |
नेट वर्थ | 2745 करोड़ रुपय |
ऋतिक रोशन की शिक्षा
ऋतिक अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्काटिश स्कूल से पूरी की है तथा ऋतिक बचपन मे बात करते समय बहुत हकलाते थे जिसके कारण ये अपने दोस्तो से काफी कम बात किया करते थे। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ऋतिक मुंबई मे स्थित सिडेनहैम कॉलेज से ग्रेजुएशन की उपाधि हासिल किये तथा कॉलेज मे कॉमर्स से बीकॉम किये है उसके बाद आगे की पढ़ाई तथा मास्टर की डिग्री के लिए यूएस चले गये।
Hrithik Roshan age (ऋतिक रोशन age):
2024 मे ऋतिक रोशन 50 साल के हो गये है तथा इस उम्र मे भी वह काफी हैंडस्म तथा फिट दिखते है और ऋतिक रोशन की इसी हैंडसम लुक्स तथा बॉडी पर करोड़ो लड़कियां फिदा है।
Hrithik Roshan Looks (ऋतिक रोशन body):
एक्टर ऋतिक रोशन जो अपने अभिनय के अलावा अपने लुक्स तथा फ़िटनेस के लिये भी जाने जाते है। ऋतिक रोशन रोजाना एक्सरसाइज करते है तथा वह कभी भी अपनी वर्कआउट करना नहीं भूलते है तथा अपने वर्कआउट के दौरान डांस भी कर लिया करते है।
इतना ही नही ऋतिक रोशन अपने डाइट का बेखूबी ध्यान रखते हैं तथा वह अपने ब्रेक फास्ट मे प्रोटीन तथा फाइबर से भरपूर नाश्ता लेते है तथा वह लंच मे हरी सब्जी, दाल, चावल तथा सलाद खाना पसंद करते है। ऋतिक को पालक तथा शलगम की सब्जी खाना काफी पसंद है तथा ऋतिक डिनर मे ब्रोकली की सब्जी लेते है इसके अलावा उनके दैनिक आहार मे फ्रूट्स, सलाद, जूस तथा नारियल पानी भी शामिल है।
रंग | गोरा |
आंखो का रंग | हेजेल ग्रीन |
height | 5’11” |
वजन | 80 किलो |
राशि | मकर |
2024 मे आयु | 50 वर्ष |
शारीरिक संरचना | चेस्ट- 45 इंच कमर- 28 इंच बाइसेप्स- 18 इंच |
Hrithik Roshan Family(ऋतिक रोशन के परिवार के बारे में):
ऋतिक रोशन का जन्म जाने माने अभिनेता राकेश रोशन के घर हुआ तथा ऋतिक के दादा रोशन जो एक संगीतकार थे तथा ऋतिक की नानी एक बेंगोली एक्टर थी तथा ऋतिक के पिता राकेश रोशन एक अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक तथा डायरेक्टर है तथा इनके पापा प्यार से ऋतिक को डुग्गू बुलाते है तथा ऋतिक का जन्म से ही दाहिने हाथ में दो अंगूठे है।
Hrithik Roshan Wife:
ऋतिक की पत्नी सुज़ैन खान है। ऋतिक तथा सुजैन शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे को जानते थे। कहो ना …प्यार है फिल्म के रिलिज होते ही 20 दिसम्बर साल 2000 को दोनो शादी के बंधन में बंध गए तथा शादी का यह फ़ंक्सन बंगलुरु में काफी धूम-धाम से रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के कई हस्तियाँ शामिल हुये थे।
Hrithik Roshan first movie:(ऋतिक रोशन की पहली फिल्म):
ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना …प्यार है जो साल 2000 मे रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म मे ऋतिक रोशन की co star अमीषा पटेल थी तथा यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही तथा दर्शको को इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगी तथा इस फिल्म के दौरान ऋतिक रोशन रातों रात स्टार बन गये थे। कहो ना …प्यार है फिल्म का निर्माण राकेश रोशन के बैनर तले किया गया था।
कहो ना …प्यार है फिल्म को पूरे 102 पुरस्कार मिले तथा यह फिल्म सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में शामिल है। दर्शको द्वारा इस फिल्म को काफी अच्छा रेसपोंस मिला। कहो ना …प्यार है फिल्म के गाने काफी रोमांटिक तथा एवरग्रीन है और खास कर इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग सदी के महानायक अल्का यागनिक तथा उदित नारायण द्वारा गाया गया था तथा इस फिल्म ने ऋतिक का शानदार परफ़ोर्मांस से लोगों का दिल जीत लिया।
Hrithik Roshan Favourites:(ऋतिक रोशन की पसंदीदा चीजे) :
पसंदीदा भोजन | मूंग डाल, पालक तथा ब्रोकली की सब्ज़ी |
पसंदीदा रंग | काला |
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन |
पसंदीदा अभिनेत्री | माधुरी दीक्षित तथा मधुबाला |
पसंदीदा डांसर | माइकल जैक्सन |
पसंदीदा खेल | क्रिकेट |
पसंदीदा परफ्यूम | mademoiselle |
पसंदीदा स्थान | लंदन और स्पेन |
पसंदीदा पालतू जानवर | बिल्ली |
पसंदीदा रेस्टुरेंट | स्पेनिश रेस्टुरेंट तथा अरोला मुंबई |
क्या ऋतिक रोशन के बारे में आप इन दिलचस्प बातों को जानते हैं?
- साल 1980 मे ऋतिक रोशन ने आशा फिल्म मे बाल कलाकार के रूप मे अभिनय किया था तथा इस समय ऋतिक मात्र 6 साल के थे।
- ऋतिक रोशन का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है इनके दादा एक संगीतकार थे तथा इनके पिता राकेश रोशन जो एक अभिनेता, डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर है तथा इनके चाचा राजेश रोशन जो एक संगीतकार है।
- ऋतिक को बचपन में फोटोग्राफी करना काफी पसंद था जिसके कारण वह अपने पापा के केमरे से फोटो खिच मस्ती किया करते थे।
- ऋतिक पहले धूम्रपान किया करते थे लेकिन How to stop Smoking किताब पढ़ने के बाद वह इस आदत को पूरी तरह छोड़ दिये।
- ऋतिक को बचपन मे बात करते समय हकलाने की समस्या थी, जिसके कारण वह स्कूल मे मौखिक परीक्षा नहीं देते थे तथा ऋतिक की यह समस्या धीरे-धीरे बढ्ने लगी और अंत मे स्पीच थेरेपी के द्वारा अपनी इस समस्या को ठीक करवायें ।
- ऋतिक के दाहिनें हाथ मे दो अंगूठे है तथा फिल्म के शुरुआत में वे अपने हाथ नही दिखाया करते थे लेकिन कोई मिल गया फिल्म के दौरान उन्हें कम्प्यूटर में दाहिने हाथ रखना था जिसके कारण एलियन के भी same दो अंगूठे दिखाये गये थे।
- ऋतिक एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक सिंगर भी है ऋतिक ने अपने ही फिल्म ‘काइट्स’ तथा ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ मे अपनी आवाज़ दिये।
- कोई मिल गया फिल्म में ऋतिक ने रोहित मेहरा का किरदार निभाया था तथा इस फिल्म में रोहित की मानसिक स्थिति कमजोर थी उनके द्वारा निभाये गये यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया और खास कर बच्चों को, जिसके कारण साल 2010 में इस फिल्म के लिए ऋतिक को फिल्म फेयर मैगज़ीन में टॉप आइकोनिक परफ़ोरमेंस में शामिल किया गया था।
- फिल्म क्रिश के दौरान ऋतिक को सुपर हीरो के रूप में पहचान मिली तथा इस फिल्म में उनका लुक, कास्ट्यूम तथा स्टाइल सब कुछ अलग था, जिसके कारण बच्चों को यह फिल्म काफी पसंद आई।
- साल 2013 में ऋतिक अपना कदम बिज़नस की ओर बढ़ाये तथा अपना बिज़नस HRX नाम से लोंच किये तथा इस कम्पनी से आपको टोपी, जूते, पैंट, योगा मेट जैसे कई ज़रूरतें चीजें आपको यहाँ मिल जाएगी।
- साल 2011 में ऋतिक टेलिविज़न के रियालटी शो जस्ट डांस में जज बने थे तथा इस शो के दौरान ऋतिक को ओर अधिक पहचान मिली। जस्ट डांस शो में ऋतिक के अलावा फेमस कोरियोग्राफ़र फ़राह खान तथा वैभवी मर्चेंट भी जज बने थे।
- ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना …प्यार है जो साल 2000 मे रिलीज हुई थी तथा यह ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन द्वारा निर्देशित किया गया था तथा यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई तथा राकेश रोशन यह फिल्म शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे लेकिन श्हहरुख को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई तथा राकेश को पूरा विश्वास था की इस फिल्म से अच्छी रिसपोन्स मिलेगी जिसके कारण राकेश रोशन ने यह फिल्म अपने ही बेटे ऋतिक के साथ बनाई जो काफी सुपर हिट रही।
- फिल्म कहो ना …प्यार है के लिये लीड एक्ट्रेस पहले करीना कपूर को चुना गया था लेकिन करीना के साथ ऋतिक की जोड़ी फिट नही बैठी जिसके कारण इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया।
- मैडम तुसाद म्यूज़ियम में ऋतिक की वैक्स(मोम) से बनी मूर्ति रखी गई है।
- साल 2014 में ऋतिक और सुज़ैन एक दूसरे से तलाक़ ले कर अलग हो गए।
ऋतिक की फिल्मो से जुड़ी जानकारी:
- कहो ना …प्यार है फिल्म के सफलता के बाद ऋतिक को लगभग 30,000 लड़कियों का शादी के लिये प्रस्ताव आये।
- फिल्म धूम 2 में ऋतिक ने एक चोर का किरदार निभाये थे जो उनके लिए थोड़ा कठिन था।
- ऋतिक को बॉलीवुड का ग्रीक गोड कहा जाता है तथा साल 2009 में काइट्स शूटिंग के दौरान ऋतिक की मुलाक़ात माइकल जैक्सन से हुई थी।
- जोधा अकबर फिल्म में ऋतिक ने अकबर के किरदार के लिए अपना दिल और जान डाल दी तथा रिलिज के बाद इस फिल्म में ऋतिक की जम कर तारीफ़ हुई।
- साल 2019 में आइ फिल्म सुपर 30 में ऋतिक ने एक शिक्षक का किरदार निभाये थे, जो बिहार के आनंद कुमार के जीवन से समबंधित था तथा यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आया।
- ऋतिक रोशन तथा टाइगर श्रोफ के साथ आई फिल्म वार जो एक्शन से भरपुर थी तथा इस फिल्म की ओपनिंग काफी धमाके दार थी और इस फिल्म से ऋतिक को काफी अच्छा रेसपोंस मिला।
- साल 2022 में आई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ जो एक तमिल फिल्म की रीमेक है।
Hrithik Roshan Ki Top Movies – ऋतिक रोशन की फ़िल्में:
साल | फिल्म का नाम |
2000 | कहो ना …प्यार है |
2000 | फिजा |
2000 | मिशन कश्मीर |
2001 | यादें |
2001 | कभी खुशी कभी गम |
2002 | आप मुझे अच्छे लगने लगे |
2002 | ना तुम जानो ना हम |
2003 | मुझसे दोस्ती करोगे |
2003 | मैं प्रेम की दीवानी हूँ |
2003 | कोई मिल गया |
2004 | लक्ष्य |
2006 | कृष |
2006 | धूम 2 |
2008 | जोधा अकबर |
2011 | जिंदगी न मिलेगी दोबारा |
2012 | अग्निपथ |
2014 | बैंग बैंग |
2019 | सुपर 30 |
2019 | वार |
Hrithik Roshan Ki Upcoming Movies :
फिल्म का नाम | रिलीज डेट | co star |
Fighter | 25 जनवरी 2024 | दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर |
War 2 | 14 अगस्त 2025 | कियारा अडवाणी |
Krrish 4 | 2025 | …… |
Hrithik Roshan House:(ऋतिक रोशन का घर)
ऋतिक रोशन मुंबई में जुहू बीच के पास एक किराए के घर पर रहते है तथा यह घर काफी आराम दायक है। ऋतिक रोशन के घर की बालकनी से समुद्र का अच्छा दृश्य देखने को मिलता है तथा ऋतिक इस घर पर अपने पूरे परिवार तथा बेटे के साथ रहते है। ऋतिक अपने घर में शतरंज का मेज़ बिछायें हुये है तथा इस मेज़ पर वह अपने बच्चों के साथ हमेशा खेल का आंन्द उठाते है
ऋतिक के घर का लिविंग एरिया काफी खूबसूरत है तथा लिविंग एरिया की दीवारें सफेद रंग की है तथा इन दीवारों पर कई सुंदर पेंटिंग्स लगाये गये है। हालाँकि ऋतिक ने हाल ही में मुंबई के जुहू वर्सोवा रोड पर दो आलीशान अपार्टमेंट ख़रीदे है, जिसकी कीमत 97.50 करोड़ रुपय है।
Hrithik Roshan Car:(ऋतिक रोशन का कार कलेक्शन):
ऋतिक रोशन के पास कारों की शानदार कलेक्शन है। ऋतिक के पास मर्सिडीज़ बेंज़ एस क्लास जैसी लग्ज़री कार है जिसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपय है तथा इस कार को ऋतिक खुद चलाना पसंद करते है इसके अलावा फ़ेरारी 360 मोडेना है तथा यह कार काफी पुराना है तथा ऋतिक के लिए यह कार क्लासिक कारों में एक है , तथा साल 2006 में ऋतिक ने पोर्श केयेन टर्बो कार ली थी तथा इसके अलावा इनके पास लैंड रेंज रोवर है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपय है।
Hrithik Roshan Net Worth(ऋतिक रोशन का नेट वर्थ):
ऋतिक फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा वह कई बड़े विज्ञापन के द्वारा भी कमाई करते है तथा ऋतिक की मासिक आमदनी 20 करोड़ रुपय है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक का नेट वर्थ 370 मिलियन है तथा भारतीय मुद्रा में इनकी कुल सम्पती 2745 करोड़ रुपय है
ऋतिक रोशन को मिले पुरस्कार:
- साल 2001 में कहो ना …प्यार है फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट डेब्यु अभिनेता तथा बेस्ट अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर से दो पुरस्कार मिले।
- 2004 में कोई मिल गया फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया।
- साल 2006 में फिल्म धूम 2 के लिए ऋतिक को सर्वश्रेस्ठ अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर का तीसरा पुरस्कार मिला।
- फिल्म जोधा अकबर के लिए ऋतिक को फिल्म फेयर का चौथा पुरस्कार मिला।
- फिल्म विक्रम वेधा के लिए साल 2023 में ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर के रूप में iifa अवार्ड मिला।
अन्य जानकारी –
3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।
ऋतिक रोशन के सम्बंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: FAQ
Q- ऋतिक रोशन का जन्म कब हुआ था?
A- ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ।
Q- ऋतिक रोशन की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म कौन सी है?
A- ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना …प्यार है है जो साल 2000 ने रिलिज हुई थी।
Q- ऋतिक रोशन के कितने बच्चे है?
A- ऋतिक रोशन के दो बच्चे है. 1. रेहान रोशन 2. रिधान रोशन
Q- ऋतिक रोशन की पहली पत्नी का नाम क्या है?
A- ऋतिक रोशन की पहली पत्नी का नाम सुज़ैन खान है।