Housefull 5 Box office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है तथा फिल्म ने पहले दिन ही काफी तगड़ी कमाई की है। पहले दिन ‘हाउसफुल 5’ फिल्म की कमाई कितनी हुई है चलिए आपको बताते है।

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है तथा पहले दिन ही सिनेमा घरों में हाउसफुल 5 काफी ज़बरदस्त परफ़ोरमेंस करती हुई नज़र आ रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों को हाउसफुल 5 का बड़ी बेशब्री से इंतेजार था तथा लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन दर्शकों का अब यह इंतेजार ख़त्म हो चुका है। हाउसफुल 5 फिल्म को पूरे पाँच हज़ार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 06 जून 2025 को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी शानदार कलेक्शन करती हुई नज़र आ रही है।
हाउसफुल 5 फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पोंस: (Housefull 5 Box office Collection)
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। हाउसफुल 5 फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ क्लाइमेक्स से भी भरपूर है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख तथा अभिषेक बच्चन की भी तारीफ़ की जा रही है। सैकनिलक रिपोर्ट के अनुसार हाउसफुल 5 पहले दिन ही 23 करोड़ रुपय का कारोबार किया है तथा दर्शकों की ओर से हाउसफुल 5 को एक शानदार रिव्यू मिलता हुआ नज़र आ रहा है। उम्मीद है कि वीकेंड पर यह फिल्म ओर भी धमाल मचा सकती है।
Housefull 5 फिल्म का बजट कितना है?
बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में अब तक की सबसे महँगी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बताई जा रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म Housefull 5 सबसे महँगी कॉमेडी फिल्म है। हाउसफुल 5 फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपय है। उम्मीद है कि सिनेमा घरों में यह फिल्म अपनी बजट को पार आसानी से कर लेगी।
हाउसफुल 5 फिल्म का स्टार कास्ट:
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, फ़रदीन खान, चंकी पांडे तथा जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े दिग्गज कलाकार हाउसफुल 5 फिल्म में शामिल है। वहीं फीमेल एक्ट्रेस जैकलीन फ़र्नाडिस, नरगिस फ़ाख़री, सोनम बाजवा, कृति सेनन तथा चित्रगांदा सिंह अपनी बोल्ड अंदाज़ से दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नज़र आ रही है।
हाउसफुल फ़्रेंचाइजी की शुरुआत कब हुई थी:
हाउसफुल फ़्रेंचाइजी की शुरुआत आज से लगभग 15 साल पहले यानि साल 2010 में इसकी शुरुआत हुई थी। हाउसफुल के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण तथा लारा दत्ता ने अपने किरदार से दर्शकों को काफी एंटरटेन किया, जिसके कारण आज भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में छाई हुई है। इस तरह हाउसफुल का पहला पार्ट ही सुपर डुपर हिट साबित हुई।
अक्षय कुमार के फ़िल्मों का ओपनिंग डे कितना था:
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल(29.16 करोड़), सूर्यवंशी(26.29 करोड़), गोल्ड(25.25 करोड़) रुपय ओपनिंग डे पर कमाई की थी और अब ‘हाउसफुल 5’ ओपनिंग डे पर ही 23 करोड़ रुपय की कमाई कर चुकी है। इस तरह हाउसफुल 5 साल 2025 की तीसरी सबसे ज़्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म साबित हुई है।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
AR Rahman Net Worth: ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान की कुल आमदनी कितनी है??
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।