Easter Egg festival 2025 : Easter और Egg कैसे एक दूसरे से जुड़े है एवं जानें इस त्योहार से जुड़े अन्य रोचक तथ्य।

ईस्टर त्योहार वर्ष 2025 में 20 अप्रैल 2025 को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। वर्तमान में Easter Egg 2025 काफी चर्चा में है क्योंकि पाश्चात्य देशों में अंडों की कीमत आसमाना छु रही है जो अभी लगभग 6.23 डॉलर प्रति दर्जन के हिसाब से अर्थात् लगभग 532 रुपए के हिसाब से बिक रही है। इससे इस त्योहार में असर पड़ रहा है।

Easter Egg festival 2025 : Easter Egg क्या है?

Easter Egg ईस्टर त्यौहार से जुड़ा हुआ है. इस दिन Easter Egg अर्थात अंडों को अलग-अलग प्रकार से रंगों से सजाया जाता है, इन रंग बिरंगे अंडो को ही Easter Egg कहा जाता है। इन रंगीन अण्डों को लेकर एक मजेदार खेल खेला जाता है. बड़े लोग अण्डों को छिपा देते हैं और फिर बच्चे उन रंग बिरंगे अण्डों को खोजते हैं.

Easter त्योहार और Egg का संबंध (Connection between Easter and Egg)

पाश्चात्य देशों में Easter एक पवित्र त्योहार है एवं Easter त्योहार और Egg का अभिन्न संबंध है। Easter त्योहार और Egg एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि ईसा मसीह के पुनरुत्थान अर्थात जीवीत होने की घटना का प्रतीक अंडे को ही माना जाता है, अर्थात यह नए जीवन का प्रतीक माना जाता है।

इसके अलावा ईस्टर का त्योहार वसंत ऋतु में होता है, जो पुनर्जन्म एवं पुनरुत्थान का मौसम है, इसलिए Easter त्योहार और Egg जुड़े हुए हैं। अंडे का प्रतिकात्मक रूप में प्रयोग होता है। जैसे अंडे का साद कठोर खोल प्रभु ईशा मसीह बंद कब्र माना जाता है एवं अंडे का खुलना प्रभु ईशा मसीह के जीवित होने का। इसका खुलना नए जीवन का प्रतीक है। प्राचीन काल से ही यह त्योहार है, लेकिन अब Easter Egg festival के रूप में जाना जाता है।

Easter Egg कैसे सजाया जाता है?

सामान्य रूप में Easter Egg को रंगों से रंग दिया जाता है। कहीं -कहीं पे Easter Egg को चॉकलेट, अंडे को रोल कर कैंडी से भरी टोकरियों में सजाया जाता है। रंग बिरंगे अंडे छिपा दिया जाता है एवं बच्चे इन अंडों को ढूंढने वाला खेल खेलते हैं। इस खेल में सभी लोग शामिल होते हैं।

Easter Egg के रंगों का अर्थ

Easter Egg festival 2025
image credit -Pexels

Easter Eggs के रंगों का भी एक खास प्रतीकात्मक अर्थ (symbolic meaning) होता है, जो पारंपरिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ा होता है। Easter Egg के रंगों और उनके अर्थ निचे दिए गए हैं:

🟥 लाल (Red)

मानवता की भलाई के लिए ईशा मसीह ने बलिदान दिया. जिसे लाल रंग के रूप व्यक्त किया जाता है. यह प्रेम, बलिदान और पुनरुत्थान (resurrection) का प्रतीक है.

🟡 पीला (Yellow)

पीला रंग सूरज, उजाले और आनंद का प्रतिक है। Easter वसंत के समय आता है, जब दिन लंबा होता हैं और सूरज की रौशनी बढ़ती है। यह पुनर्जन्म और ईश्वर की दिव्यता का भी प्रतिक माना जाता है.

🟢 हरा (Green)

वसंत ऋतु में चारों तरफ हरियाली आ जाती है, पेड़-पौधे फिर से हरे हो जाते हैं। हरा रंग Easter पर प्रकृति के पुनर्जन्म और आत्मा की नवीनीकरण की भावना को दर्शाता है।

🔵 नीला (Blue)

नीला रंग आकाश और सागर की तरह असीम और शांत होता है। यह गहराई, सच्चाई और आत्मा की शांति का प्रतीक है।

🟣 बैंगनी (Purple)

बैंगनी रंग आमतौर पर “Lent” (ईस्टर से पहले का 40 दिन का उपवास) में इस्तेमाल होता है। यह आत्ममंथन, पश्चाताप और आत्मा की शुद्धता की तैयारी का समय दर्शाता है। साथ ही यह राजसी और पवित्रता का भी प्रतीक है।

🟠 नारंगी (Orange)

नारंगी रंग गर्मजोशी और जीवंतता का प्रतीक है। यह रंग प्रेरणा, जुनून और आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। Easter में यह जीवन की गर्माहट और प्रेम को दर्शाता है।

सफेद (White)

सफेद रंग यीशु के पुनर्जीवित होने का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह पवित्रता, नयापन और जीवन के पुनः आरंभ को दर्शाता है।

अन्य रोचक जानकारी

‘केसरी चैप्टर 2’ रिव्यू : जानें अक्षय कुमार एवं आर. माधवन की ऐतिहासिक फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की शुरुआती 10 मिनट की क्यों हो…

Ananya Panday Net Worth: फिल्मों से ब्रांड एंडोर्समेंट तक काम करने वाली अनन्या पांडे के पास कुल कितनी सम्पत्ति है?

Jaideep Ahlawat Net Worth: 20 करोड़ सम्पत्ति के मालिक है पाताल लोक के असली हीरो ‘जयदीप अहलावत’।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

R K
R K
श्री आर के साव एक ट्रेंड विश्लेषक और लेखक हैं जो कला, मनोरंजन और संस्कृति की दुनिया के दिन-प्रतिदिन भरते रुझानों और सामाजिक बदलावों को कवर करते हैं। श्री आर की साव आधुनिक जीवन के समसामयिक विषयों पर लिखना पसंद करते है।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...