राजू कलाकार के आवाज़ में रिलीज किया गाया गाना दिल पे चलाई छुड़ियां सोशल मीडिया पर छाया हुआ है तथा इन दिनों इंटरनेट पर राजू कलाकार दिल पे चलाई छुड़ियां सोंग के कारण स्टार बन चुका है। राजू कलाकार जिन्होंने अपने पहले सोंग से ही दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बना ली है तथा इस तरह राजू अपने हुनर की वजह से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे है। और साथ ही दिल पे चलाई छुड़ियां गाने में अंजली अरोड़ा की अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया है।
आज के इस दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है जहाँ हर कोई अपना पहचान बना सकता है और अपने हुनर तथा टैलेंट की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज भी कर सकता है। ऐसे में राजू कलाकार उन स्टार में से एक है। जो आज अपने हुनर की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है।
दिल पे चलाई छुड़ियां का नया वर्जन:
दिल पे चलाई छुड़ियां न्यू वर्जन सोंग है। जिसे 14 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए यूट्यूब पर रिलीज किया गया तथा मात्र दो दिन के अंदर ही यह सोंग ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुका है। यूट्यूब पर दिल पे चलाई छुड़ियां गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे है।

दिल पे चलाई छुड़ियां सोंग ‘बेवफ़ा सनम’ फिल्म का है जो साल 1995 में रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म के लगभग सभी गाने सुपर डुपर हिट हुए थे। ‘बेवफ़ा सनम’ फिल्म में मुख्य किरदार में कृष्णन कुमार, शिल्पा शिरोडकर के अलावा अरुणा ईरानी, शक्ति कपूर और किरण कुमार मुख्य किरदार में शामिल थे।
दिल पे चलाई छुड़ियां सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल:
टी सीरीज़ के माध्यम से रीलीज किया गया यह गाना मात्र 24 घंटे में ही 44 लाख से ज़्यादा व्यूज मिल चुके है और साथ ही साथ इस गाने को ऑडियंस द्वारा लाइक्स भी किया जा रहा है। आज से लगभग 30 साल पहले सोनू निगम की आवाज में दिल पे चलाई छुड़ियां गाने को रिलीज किया गया था और अब राजू कलाकार की वजह से दिल पे चलाई छुड़ियां का न्यू वर्जन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता हुआ नज़र आ रहा है।

इस संगीत वीडियो में सोशल मीडिया इंफलुएंसर अंजली अरोड़ा के अलावा राजू कलाकार, राजन अरोड़ा, दीपक गर्ग और ऋषभ शुक्ला शामिल है। जो अपने किरदार से इस गाने में चार चांद लगाते हुए नज़र आ रहे है। दिल पे चलाई छुड़ियां गाने में राजू कलाकार पत्थर के दो टुकड़ों से संगीत बजाते हुए नज़र आ रहे है और अंजली अरोड़ा इस धुन पर डांस करती हुई नज़र आ रही है।
सोशल मीडिया पर अंजली अरोड़ा की पॉप्युलारिटी:
अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया की जानी मानी इंफलुएंसर है तथा इससे पहले अंजली अरोड़ा कच्चा बादाम जैसे पॉप्युलर सोंग में अपना जलवा बिखेर चुकी है, जिसके कारण अंजली अरोड़ा को कच्चा बादाम गर्ल भी कहा जाता है और अब सोनू निगम का गाना दिल पे चलाई छुड़ियां के नए वर्जन के साथ अंजली अरोड़ा फिर से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।