Latest Posts

अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की एडवांस बुकिंग कितनी रही? जाने अब तक कितने टिकट सेल हुए(De De Pyaar De 2 Advance Booking)

De De Pyaar De 2 Advance Booking: अजय देवगन और रकुल प्रीत की अपकमिंग फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ थिएटर्स में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा यह फ़िल्म साल 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्म दे दे प्यार दे का सिक्वल बताया जा रहा है जो बॉक्स ऑफ़िस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी।

‘दे दे प्यार दे 2’ फ़िल्म में अजय देवगन, आशीष के किरदार में है जिसे अपने से आधी उम्र की लड़की आयशा(रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है, ऐसे में ये दोनों अपने प्यार को एक नाम देना चाहते है लेकिन इनके परिवार वालों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं होता।

De De Pyaar De 2 Advance Booking

‘दे दे प्यार दे 2’ फ़िल्म को ऑडियंस द्वारा काफ़ी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा. रोमांटिक तथा कॉमेडी से भरपूर फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है तथा इस फ़िल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है तो आइए जानते है दे दे प्यार दे 2 की अब तक कितनी टिकट बुक हुई है।

अजय देवगन की रिलीज़ हुई फ़िल्में:

साल 2025 में अजय देवगन की एक से बढ़कर एक फ़िल्में सिनेमा घरों में दस्तक दी है, जिनमें से इनकी पहली फिल्म ‘आज़ाद’ है जो इसी साल जनवरी में रिलीज़ हुई थी। उसके बाद इनकी अगली फ़िल्म ‘रेड 2’ थी जो बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही। वहीं अजय देवगन की हालिया रिलीज़ फ़िल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ है जो अगस्त के महीने में रिलीज़ हुई थी।

‘दे दे प्यार दे 2’ की एडवांस बुकिंग:(De De Pyaar De 2 Advance Booking)

‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर, दिन शुक्रवार को सिनेमा घरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट में प्राप्त जानकारी के अनुसार दे दे प्यार दे 2 ने अब तक 16 हज़ार से भी अधिक टिकटें सेल कर चुकी है। एडवांस बुकिंग में अब तक इस फ़िल्म ने 4 करोड़ रुपय तक की कमाई कर चुकी है। अब देखना यह है कि ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज़ के बाद सिनेमा घरों में फ़िल्म का प्रदर्शन कैसा होने वाला है।

De De Pyaar De 2 Advance Booking

वहीं फ़िल्म की टाइमिंग 2 घंटे 27 मिनट की है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह फ़िल्म पहले ही वीकेंड पर 7 से 8 करोड़ रुपय का बेहतर कलेक्शन कर सकती है। वहीं फ़िल्म का बजट 100 करोड़ रुपय बताई जा रही है। अब देखना यह है कि दे दे प्यार दे 2 अपने बजट को पार कर पाती है या नहीं??

‘दे दे प्यार दे 2’ फ़िल्म के बारे में:

अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म दे दे प्यार दे 2 एक प्रेम कहानी पर आधारित फ़िल्म है। दे दे प्यार दे 2 फ़िल्म को टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया गया है तथा फ़िल्म की कहानी को लव रंजन द्वारा लिखा गया है। दे दे प्यार दे 2 में कलाकारों की बात करे तो इस फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा, रकुल प्रीत, जावेद जाफ़री, आर माधवन, गौतमी कपूर और इशिता दास जैसे कई कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे है।

De De Pyaar De 2 Advance Booking

दे दे प्यार दे 2 फ़िल्म काफ़ी रोमांचक होने वाला है, जिसमें आशीष अपनी गर्लफ़्रेंड आयशा के परिवार को मनाने की कोशिश करता है, लेकिन आशीष और आयशा के उम्र में अधिक फ़ासला होने के कारण दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं होता है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Shah Rukh Khan Birthday: 60 के हुए बॉलीवुड के बादशाह किंग खान, जाने इनके जिंदगी से जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Latest Posts

Don't Miss