Bigg Boss 18 Grand Finale Winner: भारतीय टेलिविज़न का सबसे पसंदीदा तथा लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रांड फिनाले 19 जनवरी 2025 को किया गया तथा इस शो के छः फ़ाइनलिस्ट कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, आईशा सिंह, चूम दरांग तथा विवियन डीसेना रहे और इन छः कंटेस्टेंट में करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम की।
जीत के बाद विवियन डीसेना ने करणवीर को बधाई दी। करण वीर मेहरा को विनर के रूप में एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपय का इनाम दिया गया। करणवीर मेहरा को यह शो जितने के बाद बिग बॉस 18 का सफर ख़त्म हुआ तथा क़रीब साढ़े तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम की।
बिग बॉस 18:
बिग बॉस 18 की ग्रांड प्रीमियम 6 अक्टूबर 2024 को की गई थी तथा इस दौरान बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट घर में एंटर किए और लगभग साढ़े तीन महीने तक कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में रहे। 15 हफ्ते तथा तीन महीनों से अधिक समय तक चलने वाला ‘बिग बॉस 18’ में सभी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़े, प्यार, दोस्ती तथा केयर आदि सभी कुछ यहाँ देखने को मिला।
बिग बॉस 18 कब और कहाँ देखे?
बिग बॉस 18 का यह सीजन कलर्स चैनेल पर 06 अक्टूबर 2024 को रात 09:00 बजे से शुरू किया गया था। कलर्स टीवी के अलावा बिग बॉस 18 का यह सीजन जियो सिनेमा पर भी टेलीकास्ट किया गया। पिछले तीन महीनों से दर्शकों को एंटरटेन करने वाला इस रियलिटी शो के फ़ाइनेलिस्ट का ऑडियंस को बेशब्री से इंतेजार था।
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट करते हुए नज़र आए और ‘बिग बॉस 18’ के मंच पर इन्हीं दो कंटेस्टेंट का हाथ थामें, जिनमें से एक को विनर तथा दूसरे को रनर-अप घोषित करते हुए नज़र आए।

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 फिनाले
रियलिटी शो | Bigg Boss 18 |
टॉप फ़ाइनलिस्ट | करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, आईशा सिंह, चूम दरांग तथा विवियन डीसेना |
बिग बॉस 18 शो की शुरुआत | 06 अक्टूबर, 2024 |
बिग बॉस 18 का विनर | करण वीर मेहरा |
फिनालिस्ट को मिला प्राइज़ | एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपय। |
फिनाले की तारीख़ | 19 जनवरी, 2025 |
बिग बॉस 18 | ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया गया। |
विनर को मिला प्राइज़:
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा है तथा विनर के रूप में एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ करण वीर मेहरा को 50 लाख रुपय का इनाम दिया गया।
करण वीर मेहरा के बारे में :
करण वीर मेहरा ‘ख़तरों के खिलाड़ी 14’ के विनर रह चुके है। सितम्बर 2024 में ख़तरों के खिलाड़ी शो जितने के बाद करण वीर ‘बिग बॉस 18’ में भाग लिए और इस बार भी करण वीर ही विजेता घोषित किए गए।

करण वीर मेहरा दिल्ली के रहने वाले है तथा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता है। करण वीर मेहरा ने अपनी शुरुआती करियर सब चैनेल पर प्रसारित लोकप्रिय शो ‘बीवी और मैं’ सीरियल में अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए इसके अलावा करण वीर मेहरा ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘ब्लड मनी’ तथा ‘लव स्टोरी 2050’ जैसे फ़िल्मों में काम कर चुके है।
बिग बॉस फिनाले की रात:
बिग बॉस फिनाले के मंच पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी दस्तक देते हुए नज़र आए। जिनमें से आमिर खान अपने बड़े बेटे जुनैद खान के साथ ‘लवयापा’ फिल्म की प्रमोशन करते हुए नज़र आए तथा इसके साथ-साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी बिग बॉस के मंच पर दस्तक दी। क्योंकि ‘लवयापा’ फिल्म के दौरान खुशी कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली है।
इसके अलावा इस मंच पर बिग बॉस की कई कंटेस्टेंट जबरदस्त तथा शानदार परफ़ोरमेंस करती हुई नज़र आई। साथ ही साथ ‘सिकंदर’ फिल्म की पूरी टीम ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले में फिल्म का प्रमोशन करती हुई नज़र आई, इस तरह ‘बिग बॉस 18’ का यह मंच ओर भी शानदार तथा यादगार बन गया।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी ‘सिकंदर’ फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। दर्शकों को इस फिल्म का टीज़र काफी पसंद आ रहा है। इस तरह काफी लम्बे समय बाद सलमान खान ‘सिकंदर’ फिल्म के दौरान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे है और साथ ही साथ ऑडियंस को इस फिल्म का बेशब्री से इंतेजार है।
‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना इनके अपोज़िट दिखाई देने वाली है। ‘सिकंदर’ फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादास कर रहे है तथा इस फिल्म में साउथ के सेलेब्रिटी काजल अग्रवाल और बाहुबली का कटप्पा यानि सत्याराज, विलेन के किरदार में नज़र आने वाले है। ओवर ओल सिकंदर फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफी धमाल मचाने वाली है।
फिल्म का एक्शन सीन्स तथा धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूज़िक सबको दीवाना बना रहा है। आपको बता दे कि ‘सिकंदर’ फिल्म साल 2025 में ईद के दौरान सभी सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।
Bigg Boss Winner List: बिग बॉस के सभी विजेताओं का नाम
साल 2006 में सोनी टेलीविजन चैनेल पर बिग बॉस शो की शुरुआत हुई थी तथा साल 2025 में बिग बॉस 18 का फ़ाइनलिस्ट चुना गया। बिग बॉस दर्शकों का सबसे लोकप्रिय तथा पसंदीदा शो माना जाता है तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम बिग बॉस के सभी विजेताओं के नाम जानते है।
सीजन | साल | विनर का नाम |
1 | 2006 | राहुल रॉय |
2 | 2008 | आशुतोष कौशिक |
3 | 2009 | विंदु धारा सिंह |
4 | 2010 | श्वेता तिवारी |
5 | 2011 | जूही परमार |
6 | 2012 | उर्वशी ढोलकिया |
7 | 2013 | गौहर खान |
8 | 2014 | गौतम गुलाटी |
9 | 2015 | प्रिंस नरूला |
10 | 2016 | मनवीर गुर्जर |
11 | 2017 | शिल्पा शिंदे |
12 | 2018 | दीपिका कक्कड़ |
13 | 2019 | सिद्धार्थ शुक्ला |
14 | 2020 | रूबीना दिलैक |
15 | 2021 | तेजस्वी प्रकाश |
16 | 2022 | एमसी स्टेन |
17 | 2023 | मुनव्वर फारुकी |
18 | 2025 | करण वीर मेहरा |
इसे भी जाने-
2- Akshay Kumar Movies: जानें फिल्म स्टार अक्षय कुमार की सर्वश्रेष्ठ 10 फिल्में (2000-2024)
3- Kashmir Trip Plan In Hindi: कश्मीर में घूमने के लिए ये सारी जगहें काफी प्रसिद्ध है।
4- Geeta Jayanti 2025: गीता जयंती क्या है? गीता जयंती त्योहार क्यों मनाया जाता है।
Q- बिग बॉस 18 के टॉप 2 कंटेस्टेंट कौन है?
A- करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना।
Q- बिग बॉस 18 के विजेता कौन है?
A- बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा है।
Q- सलमान खान ने विजेता को क्या इनाम दिया?
A- सलमान खान ने बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपय का इनाम दिया गया।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।