HomeCelebrityअरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय : IRS अधिकारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री...

अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय : IRS अधिकारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री तक का सफर।

अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय : IRS अधिकारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री तक का सफर : दिल्ली के मुख्य मंत्री एवं IRS ऑफ़िसर अरविंद केजरीवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इनकी राजनीतिक पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है जिनके वे संयोजक एवं संस्थापक रहें हैं। राजनीति में प्रवेश करने से पहले अरविंद केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी थे एवं वे सरकार के लिए टैक्स संग्रह का कार्य करते थे।

अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय

नाम अरविंद केजरीवाल
जन्म 16 अगस्त 1968
जन्म स्थान हरियाणा
निवास दिल्ली, फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइन्स, भारत
पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी(AAP)
शैक्षिक योग्यता मैकेनिकल इंजीनियरिंग
पेशा दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में, समाज सेवक
शिक्षा आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री
प्रमुख उपलब्धि एवं पद जन लोकपाल बिल, दिल्ली के मुख्यमंत्री, IRS ऑफिसर
पुरस्कार रोमन मैग्सेस पुरस्कार
पुस्तक एवं रचनाएँ स्वराज, सूचना का अधिकार: व्यावहारिक मार्गदर्शिका

अरविंद केजरीवाल का जन्मतिथि, जन्मस्थान एवं माता-पिता

आम आदमी पार्टी के संयोजक, संस्थापक तथा दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिंसार जिले मे हुआ, तथा इनके पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल है, जो एक इंजीनियर थे तथा जिंदल स्टील कंपनी मे नौकरी करते थे, तथा इनकी माँ का नाम गीता देवी है।

अरविंद केजरीवाल का शैक्षणिक योग्यता :

अरविंद केजरीवाल अपनी स्कूली शिक्षा हरियाणा के हिसार स्कूल से कंप्लीट किये तथा आगे की पढ़ाई के लिये इन्होंने खड़गपुर से IIT की डिग्री हासिल किये, उसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग मे बी-टेक की डिग्री प्राप्त किये तथा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद टाटा स्टील कंपनी मे नौकरी करने लगे।

अरविंद केजरीवाल की उम्र :

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ, तथा 2024 मे अरविंद केजरीवाल का वर्तमान उम्र 55 साल है, तथा अरविंद केजरीवाल बहुत ही कम उम्र मे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।

अरविंद केजरीवाल के पिता:

अरविंद केजरीवाल के पिता का नाम गोविंद राम केजरीवाल है, तथा इनके पिता जी काफी पढे-लिखे हुये व्यक्ति थे, जो इलेक्ट्रिक इंजीनियर मे कार्यरत थे, तथा इनके पिता अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को हमेशा से लोगो की सेवा तथा देश की भलाई के लिये सपोर्ट किये।

पिता गोविंद राम केजरीवाल
माता गीता देवी
पत्नी सुनीता केजरीवाल
बेटी हर्षिता केजरीवाल
बेटा पुलकित केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पत्नी:

अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल है तथा साल 1995 मे अरविंद केजरीवाल ने सुनीता केजरीवाल से शादी की, तथा सुनीता केजरीवाल काफी पढ़ी लिखी तथा पूर्व आईआरएस मे कार्यरत थी, तथा इस पद पर इनहोने 22 साल तक काम की। अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल ही सारा कार्य संभाल रही है तथा इस दौरान इनहोने कई रैली भी किये, तथा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह अनुमान जताया जा रहा है कि आगे कि मुख्यमंत्री का पद सुनीता केजरीवाल संभाल सकती है।

अरविंद केजरीवाल की बेटी:

अरविंद केजरीवाल की बेटी का नाम हर्षिता केजरीवाल है, तथा हर्षिता केजरीवाल का जन्म 1996 मे हुआ। हर्षिता केजरीवाल पढ़ाई मे काफी अव्वल छात्र रही है, तथा बारहवीं की पढ़ाई मे हर्षिता केजरीवाल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल की, तथा इसके बाद इनहोने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पुरी की, और अब वह आम आदमी पार्टी के प्रचार तथा प्रसार मे जुटी हुई है, साल 2022 मे हर्षिता केजरीवाल ने पंजाब मे भगवंत मान के लिये स्टेज पर प्रचार करती हुई नजर आई.

अरविंद केजरीवाल का बेटा:

अरविंद केजरीवाल के बेटे का नाम पुलकित केजरीवाल है, तथा पुलकित 12 वीं कक्षा पास करने के बाद बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

अरविंद केजरीवाल का मुख्य मंत्री बनने का सफर:

केजरीवाल पहले टाटा स्टील में नौकरी करते थे। उनके पिता गोविंदराम केजरीवाल भी इंजीनियर थे एवं जिंदल स्टील में कार्यरत थे। इसके पश्चात वे कई समाज सेवी संस्थान जैसे मिशनरीज ऑफ चैरिटी, रामकृष्ण मिशन से भी जुड़े एवं वहाँ भी समाज सुधार के लिए काम किया।

अरविंद केजरीवाल – IRS ऑफ़िसर के रूप में

टाटा स्टील कंपनी मे नौकरी छोड़ कर अरविंद केजरीवाल सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना शुरू किये और वर्ष 1993 में पहले प्रयास मे ही भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा कही जाने वाली भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (ICS), में सफलता हासिल की एवं भारतीय राजस्व सेवा में इनकम टैक्स कमिश्नर के रूप में कई वर्षों तक काम किया।

पद पर रहते हुए वे सरकारी तन्त्र में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए अच्छा काम किया। बाद में वर्ष 2006 में नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया।

साल 2005 के सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) एवं लोकपाल बिल को क़ानून का रूप देने के लिए इन्होंने कई अभियान किए एवं लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाई।

इन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ ‘परिवर्तन’ नामक एक संस्था की शुरुआत की। साल 2011 मे अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के नेतृत्व मे देश की भ्रष्टाचार को कम करने के लिए इनके साथ धरने मे बैठे थे। इस धरने के बाद इन्होंने आपस मे ही एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया तथा इस पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखा गया और यहीं से अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक करियर की शुरुआत होती है।

आम आदमी पार्टी की शुरुआत का श्रेय भी अरविंद केजरीवाल को ही जाता है। इस पार्टी का गठन जन लोकपाल विधेयक की माँग को लेकर 26 नवंबर 2012 को किया गया था।

अरविंद केजरीवाल मुख्य मंत्री कब बने ?

अरविंद केजरीवाल एक आम आदमी से मुख्य मंत्री बनने तक का सफर बेहद ही रोमांचक है, अरविंद केजरीवाल अपनी खुद की एक पार्टी आम आदमी पार्टी की नेतृत्व किये तथा साल 2013 मे दिल्ली विधान सभा चुनाव मे जीत हासिल कर शीला दीक्षित को हराते हुए दिल्ली के मुख्य मंत्री बने। और मात्र 50 दिनो के अंदर ही इन्होंने इस्तीफा दे दिया, तथा साल 2014 मे लोकसभा चुनाव लड़े।

साल 2015 मे चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल 70 मे से 67 सीट हासिल किये, तथा 14 फरवरी 2015 को अरविंद केजरीवाल दिल्ली के दूसरी बार मुख्य मंत्री बने, तथा इस दौरान शपथ ग्रहण किये। साल 2020 मे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तीसरी बार मुख्य मंत्री के रूप मे शपथ लिये,

मुख्य मंत्री के रूप मे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नागरिकों के लिये अनेक कार्य किये तथा इनके सरकार ने मुफ्त बिजली तथा पानी की योजना बनाई, उसके बाद दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिये इन्होंने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में भी सुधार किया।

अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले तथा मनी लौंडिंग के मामले से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय अर्थात् ED द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा कुछ दिनों के लिए वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में भी थे।

अरविंद केजरीवाल द्वारा लिखी किताबें:

अरविंद केजरीवाल द्वारा लिखी किताब स्वराज है, तथा इस पुस्तक को 29 जुलाई 2012 दिल्ली के जंतर मंतर पर लॉंच किया गया

अरविंद केजरीवाल twitter:

अरविंद केजरीवाल का टिवीटर पेज @ArvindKejriwal है।

अरविंद केजरीवाल का घर:

अरविंद केजरीवाल का घर दिल्ली के सिविल लाइन्स रोड के बीच स्थित है, इनके घर का पता 6, फ्लैग स्टाफ रोड, दिल्ली है तथा अरविंद केजरीवाल का घर दो मंजिला इमारत का बना हुआ है, और इनके घर के बाहरी एरिया मे काफी सारे पौधे तथा रंग-बिरंगे फूल लगे हुये है।

इनके घर का हॉल एरिया काफी बड़ा है, जिसमें लकड़ी के फर्नीचर तथा काफी खूबसूरत चाय का टेबल रखा हुआ है, जो इनकी घर की खूबसूरती को चार चाँद लगता है, तथा इनके घर की सबसे खास बात यह है कि इनके घर के दरवाजे बहुत ही यूनिक है, जो कि रिमोट कंट्रोल के साथ खुलते तथा बंद होते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के घर की कीमत 45 करोड़ रूपेए हैं।

अरविंद केजरीवाल : पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ

  • साल 2006 में ही अरविंद केजरीवाल को रोमन मैग्सेस पुरस्कार से स्म्मानित किया गया एवं
  • लोक सेवा में सीएनएन आईबीएन, ‘इन्डियन ऑफ़ द इयर’ पुरस्कार।
  • साल 2014 मे टाइम मैगजीन द्वारा सबसे प्रभाव शाली के रूप मे अवार्ड दिया गया। आईआईटी कानपुर द्वारा ‘सत्येन्द्र दुबे मेमोरियल अवार्ड’, एवं विशिष्ट छात्र पुरस्कार, उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए
  • अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ द्वारा सबसे प्रभाव शाली व्यक्तियों में शामिल।

रोचक सूचनाएँ : –

1- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ की तिथि, महत्व, सरगी एवं व्रत की कथा।

2-कंगना रनौत का जीवन परिचय, फिल्में, परिवार, कुल सम्पत्ति, पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Kangana Ranaut biography in Hindi)

3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।

4-जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन – कौन से हैं? भारत के राष्ट्र गान, गीत, तिरंगा झंडा, पशु, पक्षी, फूल, खेल, पचांग एवं राष्ट्रीय मुद्रा जैसे राष्ट्रीय प्रतिकों की जानकारी। (Bharat ke Rashtriya Pratik)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments