जाने अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, करियर, फिल्में तथा नेट वर्थ के बारे में।(Arjun Kapoor Biography)

Arjun Kapoor Biography: अर्जुन कपूर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता तथा जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे है। अर्जुन कपूर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘इशकजादे’ से की और इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को बेस्ट मेल डेब्यु के रूप में जी सिने अवार्ड दिया गया था। इसके अलावा अर्जुन कपूर ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘तेवर’ और ‘की एंड का’ जैसे फिल्मों में काम कर चुके है।

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय: (Arjun Kapoor Biography)

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को एक पंजाबी हिन्दू परिवार में मुंबई में हुआ और इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के आर्य विधा मंदिर स्कूल से की।

नामअर्जुन कपूर
निक नेमफुब्बू
जन्म26 जून 1985
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
व्यवसायअभिनेता
राशिकर्क
राष्ट्रीयताभारतीय
फिल्म डेब्युइशकजादे(2012)
हॉबीसफूटबॉल खेलना तथा ट्रेवलिंग करना
नेटवर्थअनुमानित 85 करोड़ रुपय

अर्जुन कपूर कितने साल का है? (Arjun Kapoor age)

साल 2025 में अर्जुन कपूर का वर्तमान उम्र 39 वर्ष है और इस उम्र में भी अर्जुन कपूर अभी भी अविवाहित है।

अर्जुन कपूर का बर्थडे :(Arjun Kapoor Birthday)

अर्जुन कपूर का बर्थडे 26 जून को है तथा इनका जन्म 26 जून 1985 को हुआ। अर्जुन कपूर अपना बर्थडे अपने परिवार तथा करीबी दोस्तों के साथ मनाना पसंद करते है।

अर्जुन कपूर का पिता: (Arjun Kapoor Father Name)

अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर है और बोनी कपूर भारतीय फिल्म सिनेमा के जाने माने प्रोड्यूसर है। बोनी कपूर कई हिट फ़िल्मों का निर्माण कर चुके है जिनमें से ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘बेवफ़ा’, ‘नो एंट्री’, ‘वांटेड’ तथा ‘तेवर’ है। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर है तथा अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद बोनी कपूर ने साल 1996 में श्री देवी से शादी की।

Arjun Kapoor Biography

अर्जुन कपूर की माँ (Arjun Kapoor Mother):

अर्जुन कपूर की माँ का नाम मोना शौरी कपूर है तथा साल 2012 में कैंसर से ग्रसित होने के कारण इनकी माँ की मृत्यु हो गई।

Arjun Kapoor Biography

अर्जुन कपूर की एक छोटी बहन है तथा इनकी बहन का नाम अंशुला कपूर है। अर्जुन कपूर की सौतेली माँ श्री देवी है और इनकी दो सौतेली बहन है जिनका नाम जाहन्वी कपूर तथा खुशी कपूर है। इसके अलावा अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर तथा संजय कपूर है।

Arjun Kapoor Biography

अर्जुन कपूर का शुरुआती करियर:

अर्जुन कपूर अपने करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में किए तथा एक सहायक निर्देशक के रूप में इनकी पहली फिल्म ‘कल हो न हो’ है जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा अर्जुन कपूर ‘शक्ति: द पावर’ तथा ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसे फ़िल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके है। अर्जुन कपूर साल 2005 में ‘नो एंट्री’ तथा 2009 में ‘वांटेड’ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर की मुलाक़ात सलमान खान के साथ होती थी और इस दौरान सलमान खान, अर्जुन को एक्टर बनने के लिए प्रेरित किए।

सलमान खान से मिला इन्सिप्रेशन:

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था और ये काफी मोटे थे। ‘वांटेड’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर की मुलाक़ात सलमान खान से हुई और सलमान खान ने अर्जुन को अपना वजन कम करने को कहा और उन्होंने यह भी कहा कि अगर तुम अपना वजन कम कर लेते हो तो तुम फिल्म इंडस्ट्री की एक सफल एक्टर बन सकते हो। इस तरह अर्जुन कपूर को सलमान खान से यह इन्सिप्रेशन मिला।

Arjun Kapoor Biography

तभी से अर्जुन कपूर अपना वजन कम करने का प्लान बनाए और इन्हें अपना वजन कम करने में पूरे चार साल लग गए, इस तरह सलमान खान, अर्जुन कपूर को फ़ैट से फिट बनाए।

अर्जुन कपूर का पहला फिल्म कौन स है? (Arjun Kapoor Ki First Movie)

अर्जुन कपूर का पहला फिल्म ‘इश्क़जादे’ है, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी तथा यह फिल्म मार-पिट और एक्शन से भरपूर है। हबीब फैसल द्वारा निर्देशित ‘इश्क़जादे’ फिल्म काफी हिट रही और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन की तथा इस फिल्म में अर्जुन कपूर, परिनीति चोपड़ा के साथ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए।

Arjun Kapoor Biography
image source social media

अर्जुन कपूर की फ़िल्में (Arjun Kapoor Movies)

साल 2014 में अर्जुन कपूर ‘गुंडे’ फिल्म मे दिखाई दिए। अली अब्बास जफर तथा आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुंडे’ को कोलकाता में फिल्माया गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा तथा इरफान खान लीड रोल में नजर आए। ‘गुंडे’ फिल्म के गाने ‘तुने मारी एंट्रियाँ, दिल में बजी घंटियाँ’ की शूटिंग कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में किया गया था।

Arjun Kapoor Biography
image source social media

उसके बाद अर्जुन कपूर ‘2 स्टेटस’ फिल्म में दिखाई दिए। आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद की गई। ‘2 स्टेटस’ फिल्म में अर्जुन कपूर एक पंजाबी परिवार से होता है और आलिया एक तमिल ब्रह्म परिवार से होती है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान इन दोनों की मुलाक़ात होती है और दोनों में प्यार हो जाता है, लेकिन इन दोनों का परिवार एक-दूसरे से काफी अलग है तथा दोनों परिवार के धर्म में काफी अंतर होने के कारण इस फिल्म का नाम ‘2 स्टेटस’ रखा गया।

Arjun Kapoor Biography

साल 2016 में अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान के साथ ‘की एंड का’ फिल्म में दिखाई दिए। ‘की एंड का’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और इस फिल्म में आधुनिक दौर को दिखाते हुए करीना कपूर बाहर काम कर पैसे कमाती है और वहीं अर्जुन कपूर घर पर रहकर खाना बनाते तथा घर की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए नजर आते है।

Arjun Kapoor Biography

उसके बाद अर्जुन कपूर मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में नजर आए। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फिल्म में अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस तथा मस्ती करते हुए नजर आए। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फिल्म के साथ-साथ इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय रहे।

Arjun Kapoor Biography

साल 2021 में अर्जुन कपूर, सैफ अली खान के साथ ‘भूत पुलिस’ फिल्म में दिखाई दिए। ‘भूत पुलिस’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इस फिल्म को ओटीटी के माध्यम से डिज्नी + हॉट स्टार पर रिलीज किया गया था। ‘भूत पुलिस’ फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा जैकलीन फ्रंडीज़, यामि गौतम तथा जावद जाफरी लीड रोल में नजर आए।

Arjun Kapoor Biography

Arjun Kapoor Ki Film List:

रिलीज डेट निर्देशक फिल्म का नाम
2012 हबीब फैसलइशकज़ादे
2014अली अब्बास जफरगुंडे
2014अभिषेक वर्मन2 स्टेट्स
2015अमित रवीन्द्रनाथ शर्मातेवर
2016आर. बालकीकी एंड का
2017मोहित सूरीहाफ गर्लफ़्रेंड
2018विपुल अमृतलाल शाहनमस्ते इंग्लैंड
2021पवन कृपलानीभूत पुलिस
2022मोहित सूरीएक विलेन रिटर्न्स
2024रोहित शेट्टीसिंघम अगेन

Arjun Kapoor Ki New Movie:

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है जो 1 नवंबर 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। सिंघम अगेन फिल्म में अर्जुन कपूर एक खलनायक की भूमिका प्ले करते हुए नजर आएंगे तथा इनका अवतार और किरदार इस फ़िल्म में काफी खूंखार है। ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर कपूर, अक्षय कुमार तथा टाइगर श्रोफ भी नजर आने वाले है। इस तरह सितारों से सजी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को देखने के लिए ऑडियंस काफी बेकरार है।

Arjun Kapoor Biography

अर्जुन कपूर की पसंद:

फेवरेट फूडकड़ी चावल
फेवरेट ड्रिंककॉफी
फेवरेट खेलफुटबॉल
फेवरेट रंगनीला
फेवरेट अभिनेतासलमान खान तथा सैफ अली खान
फेवरेट अभिनेत्रीप्रियंका चोपड़ा
फेवरेट फिल्ममिस्टर इंडिया
फेवरेट क्रिकेट टिममुंबई इंडियंस
फेवरेट विषयHistory

अर्जुन कपूर के बारे में रोचक बातें:

  • अर्जुन कपूर जब 10 साल के थे तभी इनके माता-पिता का तलाक हो गया था।
  • किशोरावस्था में अर्जुन कपूर का वजन काफी ज्यादा था और इनका वजन 140 किलो था। अधिक वजन होने के कारण इन्हें अस्थमा बीमारी से ग्रसित भी होना पड़ा था।
  • साल 2016 में अर्जुन कपूर ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ के सातवें सीजन की मेजबानी करते हुए नज़र आए और इस दौरान इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला, सना सईद, तनीषा मुखर्जी, विवियन डीसेना, राघव जुयाल तथा जय भानुशाली ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ में भाग लेते हुए नज़र आए।
  • अर्जुन कपूर, सलमान खान के बहुत बड़े प्रशंसक है तथा ये सलमान खान को अपनी प्रेरणा मानते है।
  • अर्जुन कपूर लगभग छः सालों से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन शिप में थे तथा अर्जुन, मलाइका से उम्र में 12 साल के छोटे है।
  • अर्जुन कपूर को जानवरों से काफी लगाव है तथा इनके पास एक पालतू कुत्ता भी है।
Arjun Kapoor Biography

अर्जुन कपूर का इंस्टाग्राम: (Arjun Kapoor Instagram)

फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर arjunkapoor नाम से प्रोफाइल बना हुआ है और अर्जुन कपूर अपने इस प्रोफाइल के जरिये फिल्म से संबन्धित पोस्ट तथा वीडियो शेयर करते रहते है। अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पेज पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

अर्जुन कपूर की नेटवर्थ कितनी है?(Arjun Kapoor Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर का नेट वर्थ 85 करोड़ रुपय है। वहीं एक फिल्म के लिए अर्जुन कपूर 5 से 6 करोड़ रुपय का फीस चार्ज करते है। इसके अलावा अर्जुन कपूर विज्ञापनों तथा ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी अच्छी ख़ासी इनकम करते है जिनमें से अर्जुन कपूर फेश वॉश, परफ्यूम तथा हेयर ऑयल से जुड़े कई ब्रांड का प्रमोशन करते हुए नजर आते है।

Arjun Kapoor Biography

अर्जुन कपूर का घर क़हाँ है? (Arjun Kapoor House)

अर्जुन कपूर मुंबई के जुहू में अपनी बहन अंशुला के साथ 4 बीएचके फ़्लैट में रहते है तथा अभी हाल ही में अर्जुन कपूर मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान फ़्लैट खरीदे है जो काफी शानदार तथा खूबसूरत है। अर्जुन कपूर की इस फ़्लैट की कीमत 23 करोड़ रुपय है।

अर्जुन कपूर का कार कलेक्शन: (Arjun Kapoor Car Collection)

अर्जुन कपूर को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास काफी लग्जरी और शानदार कार कलेक्शन है। अर्जुन के पास मर्सिडीज़ एमएल 350 कार है और इस कार की कीमत 1.64 करोड़ रुपय है। इसके अलावा अर्जुन के पास ऑडी क्यू 5 तथा होंडा सीआरवी कार है। 2.43 करोड़ रुपय की मर्सिडीज मायबैक कार है और अर्जुन के पास डिफेंडर कार है तथा इस कार की कीमत 1 करोड़ रुपय के करीब है।

इसे भी जानें :

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

jivanvrit.com
jivanvrit.comhttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
- Advertisment -

Must Read

OPPO K13 5G Feature : OPPO ने आम आदमी के बजट में लॉंच किया नया OPPO K13 5G, जानें इसकी कीमत एवं बेहतरीन फीचर के बारे में

New OPPO K13 5G Features : OPPO ने आम आदमी के...

0
OPPO ने 17,999 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ अपना OPPO K13 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे फोन बजट सेगमेंट का किंग...