Anushka Sharma: रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश में हुआ तथा इनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है जो नेवी में एक सेना अधिकारी थे तथा इनकी माता आशिमा शर्मा है जो एक गृहिणी है। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम कर्णेश शर्मा है, जो एक फिल्म निर्माता है।
नाम | अनुष्का शर्मा |
निक नेम | अनु, नुशी |
जन्म | 1 मई 1988 |
जन्म स्थान | उत्तर प्रदेश, आयोध्या |
शिक्षा | माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है |
पिता का नाम | अजय कुमार शर्मा |
माता का नाम | आशिमा शर्मा |
नागरिकता | भारतीय |
hubby (पति) | विराट कोहली |
hobbies | books पढ़ना |
फिल्म डेब्यु | रब ने बना दी जोड़ी(2008) |
फिल्मस | पहली फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी(2008) शाहरूख खान के साथ दूसरी फिल्म- बदमाश कंपनी(2010) शाहिद कपूर के साथ तीसरी फ़िल्म- बैंड बाजा बारात(2010) रणबीर सिंह के साथ थी। |
Anushka Sharma age (अनुष्का शर्मा की वर्तमान उम्र):
2025 में अनुष्का शर्मा 37 साल की हो गई है तथा अनुष्का शर्मा भारत के बेहतरीन क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी है और इनके दो बच्चे है।
Anushka Sharma Height (अनुष्का शर्मा की लम्बाई कितनी है?):
अनुष्का शर्मा की हाइट 5 फीट 9 इंच(175 सेमी) है तथा बिना हील्स के भी अनुष्का काफी लम्बी लगती है।
रंग | गोरा |
बालों का रंग | काला |
हाइट | 5’9″ |
वजन | 54 किलो |
राशि | वृषभ |
धर्म | हिंदू |
Anushka Sharma Ka Husband (अनुष्का शर्मा का पति कौन है?):
अनुष्का शर्मा का husband विराट कोहली(Virat Kohli) है जिसे सब प्यार से चीकू कहते है तथा विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतर गेंदबाज़ है, इतना ही नही विराट कोहली वन डे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज है तथा विराट कोहली साल 2008 में अंडर 19 वर्ल्ड कप के विजेता है और विराट को टैटू बनाना काफी पसंद है।

Anushka Sharma and Virat Kohli:
अनुष्का शर्मा की पहली मुलाक़ात साल 2013 में विराट कोहली के साथ हुई थी तथा इन दोनो की लव स्टोरी की कहानी बड़ा ही रोमांचक है। विराट और अनुष्का की मुलाकात शैम्पू विज्ञापन के दौरान हुई थी जिसमें दोनो को एक साथ ऐड करना था और जब विराट को यह बात पता चला कि मुझे अनुष्का के साथ स्क्रीन शेयर करना है तो विराट काफी नरवस हुए थे, तथा इस दौरान इन दोनो की दोस्ती हुई और यह दोस्ती ही आगे चल कर प्यार में बदल गई।
Anushka Sharma Wedding(अनुष्का शर्मा की शादी कब हुई?)
अनुष्का शर्मा ने 11 दिसम्बर 2017 को विराट कोहली के साथ शादी की थी, तथा शादी का यह समारोह इटली के लेक कोमो प्लेस में रखा गया था। शादी के दौरान इनके फैमली तथा खास दोस्त ही शामिल हुये थे तथा शादी के बाद विराट ने दिल्ली के ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का पार्टी रखे थे जिसमें विराट तथा अनुष्का दोनो दुल्हा और दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रहे थे तथा इनके रिसेप्शन में कई बड़े-बड़े सितारे भी शामिल हुए थे।

Anushka Sharma Daughter(अनुष्का शर्मा की बेटी का क्या नाम है?)
अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है तथा वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ। वामिका दिखने में काफी खूबसूरत तथा क्यूट है और फैंस भी वामिका का एक झलक पाने के लिए बेक़रार रहते है तथा अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम शिवशक्ति के नाम पर रखी है जिसमें वामिका नाम का अर्थ माँ दुर्गा से जुड़ा हुआ है।
Anushka Sharma son:
15 फरवरी 2024 को अनुष्का दूसरी बार माँ बनी तथा इस बार इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम Akaay है तथा अपने बेटे को लेकर विराट और अनुष्का काफी खुश है।
Anushka Sharma 10 Intresting Facts (अनुष्का शर्मा के बारे में 10 रोचक बातें):
- अनुष्का अपने दोस्त जोहेब के साथ मुंबई आई थी और यहाँ मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थी तथा दोनो एक साथ ही काम करते थे, अंत में अनुष्का को फिल्म का ऑफ़र मिला जिससे वह एक मॉडल से एक्टर बन गई।
- साल 2007 में अनुष्का शर्मा को वेंडेल रोड्रिक्स के द्वारा लेकमी फ़ैशन वीक में एक मॉडल के रूप में अप्रोच किया गया था, उसके बाद यश राज फिल्म में अनुष्का शर्मा को ऑडिशन के लिए बुलाया गया तथा ऑडिशन में पास होने के बाद अनुष्का को तीन फिल्मों के लिए साइन किया गया।
- अनुष्का शर्मा कई फ़ैशन प्रोडक्ट का प्रचार भी की है जिनमें से सिल्क एंड साइन, नाथेला जवेलरी, प्रेगा न्यूज़ तथा विस्पर जैसे ब्रांड शामिल है।
- अनुष्का शर्मा एक्टर होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता भी है। साल 2015 में अनुष्का ने अपने भाई के साथ ‘क्लीन स्लेट फिल्मस’ नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोली तथा अपने प्रोडक्शन में ‘एन एच 10’ फिल्म बनाई थी, उसके बाद 2017 में दिलजीत दोसांझ के साथ ‘फ़िल्लौरी’ फिल्म का निर्माण की जिसमें अनुष्का एक कॉमेडीयन भूत का किरदार निभाई थी, इसके अलावा अनुष्का ने ‘पाताल लोक’ तथा ‘बुलबुल’ जैसी कई वेव सीरिज़ का निर्माण की है।
- अनुष्का अगर एक्टर नहीं होती तो वह एक जनलिस्ट बनती, क्योंकि अनुष्का अपनी पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता कोर्स में एडमिशन ली थी तथा साल 2018 में अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे अधिक चार्ज लेने वाली अभिनेत्रियो में से एक था।
- अनुष्का शर्मा बिज़नस की ओर अपना कदम बढ़ाई है तथा इन्होंने नुश(NUSH) ब्रांड से कपड़ों का स्टोर खोली है तथा इस shop से आपको सभी जरुरत मंद चीजें मिल जायेंगीं।
- अनुष्का शर्मा टाइम्स ऑफ़ इंडिया में इंटरव्यू के दौरान यह कहती है कि मुझे यह कहने में गर्व है कि ‘मै एक एक्टर होने से अधिक एक सेना अधिकारी की बेटी हूँ।’
- अनुष्का शर्मा अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलूर के आर्मी स्कूल से पूरी की है तथा इस स्कूल में इनकी सहपाठी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी थी।
- साल 2014 में असम में बाढ़ से कई लोग प्रभावित हुए थे जिसमें अनुष्का ने अपना समर्थन दिया तथा इसके लिए अनुष्का ने ईबे पर फिल्म ‘जब तक है जान’ में चमड़े की जैकेट पहनी थी तो अनुष्का उस जैकेट को नीलाम कर बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद की।
- अनुष्का को खाली समय में किताबें पढ़ना तथा डांस करना काफी पसंद है तथा अनुष्का को ट्रेवलिंग करना अच्छा लगता है और इनका पसंदीदा डेस्टिनेशन गोवा है।
Anushka Sharma First Film(अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म कौन सी है):
अनुष्का को पहले ही फिल्म में शाहरूख खान के साथ काम करने का मौक़ा मिला तथा अनुष्का की पहली फिल्म साल 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ रिलीज हुई थी तथा यह फिल्म यश राज के बैनर तले बनाया गया था, फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा थे। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में अनुष्का शर्मा एक पंजाबी लड़की का किरदार निभाते हुए नज़र आई थी, अनुष्का शर्मा की यह फिल्म हिट रही तथा ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म साल 2008 में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।

अनुष्का शर्मा तीनों खानो के साथ बना चुकी है मूवी:
शाहरूख खान:
अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ शाहरुख खान के साथ थी, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म के द्वारा ही अनुष्का को हिंदी फिल्म जगत में पहचान मिली तथा शाहरूख खान के साथ इनकी अगली फिल्म
- जब तक है जान (2012),
- जब हेरी मेट सेजल (2017),
- ज़ीरो (2018) है।

सलमान खान:
अनुष्का शर्मा और सलमान खान की एक साथ फिल्म ‘सुल्तान’ थी जो 2016 में रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक पहलवान का किरदार निभाई थी जो हरियाणा की पहलवान बनी थी तथा अनुष्का को इस फिल्म के लिए हरियाणवी भाषा सीखनी पड़ी जो उनके लिए थोड़ा कठिन था तथा अनुष्का की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही और बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई की थी।

आमिर खान:
अनुष्का शर्मा और आमिर खान की एक साथ फिल्म पीके थी जो साल 2014 में राजकुमार हिरानी के निर्देशक में बनी थी तथा यह फिल्म धार्मिक व्यंग्य पर आधारित थी। पीके फिल्म में अनुष्का का नाम जग्गू था जो एक एलियन की मदद करती है तथा यह फिल्म काफी हिट हुई थी इतना ही नही ‘पीके’ फिल्म अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में शानदार कमाई की थी।

अनुष्का शर्मा का शानदार फिल्मी करियर:
- अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म के बादशाह शाहरूख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी तथा यह फिल्म काफी हिट हुई। इसके बाद अनुष्का ‘बदमाश कम्पनी’ तथा ‘बैंड बाजा बारात’ फ़िल्मों में दिखाई दी उसके बाद अनुष्का शर्मा अक्षय कुमार के साथ ‘पटियाला हाउस’ में भी नज़र आ चुकी है।
- साल 2018 में अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘संजू’ में काम की थी तथा यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफी हिट रही।
- अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ फिल्म में नजर आई तथा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, वरुण की पत्नी बनी थी जो एक मध्यम परिवार से थी।
- अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म ‘ज़ीरो’ थी जिसमें वह शाहरूख खान तथा कैटरीना कैफ के साथ काम करती हुई नज़र आई तथा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा एक विकलांग का किरदार निभाई थी। अनुष्का का यह फिल्म फ़्लॉप रही।
Anushka Sharma Ki Upcoming Movies:
रिलीज डेट | फिल्म का नाम | स्टार कास्ट |
2025 | Chakda Xpress | अंशुल चौहान, रेणुका साहने |
2026 | Kaneda | …. |
2026 | Tarun Mansukhani’s next | …. |
Anushka Sharma Awards(अनुष्का शर्मा को मिले अवार्ड):
- साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए अनुष्का शर्मा को ‘फिल्म फेयर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
- साल 2011 में फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए आईफा अवार्ड दिया गया।
- साल 2013 में ‘जब तक है जान फिल्म’ के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2018 में अनुष्का शर्मा को ‘सुई धागा’ फिल्म के लिए अभिनेत्री क्रिटिक्स के रूप में फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
Saiyaara Movie Review In Hindi: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर बटोर रही है तारीफ़।
Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षा बंधन पर ट्राई करें ये नई और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स.
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।