Ananya Panday: अनन्या पांडे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री में से एक है तथा अनन्या पांडे हिंदी फिल्म सिनेमा के जाने-माने अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है। अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म से की तथा ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म के लिए अनन्या पांडे को फिल्म फेयर का अवार्ड दिया गया, इस तरह अनन्या अपने अभिनय और किरदार से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई, इतना ही नहीं अनन्या पांडे अपनी ख़ूबसूरती तथा ग्लैमरस अंदाज़ के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है।
अनन्या पांडे का जन्म कब और कहाँ हुआ: (Ananya Panday Biography)
अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को मुंबई में हुआ। अनन्या पांडे बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी तथा स्कूल में एनवल फंक्शन के दौरान अनन्या स्टेज पर एक्टिंग किया करती थी।
नाम | अनन्या पांडे |
जन्म | 30 अक्टूबर 1998 |
जन्म स्थान | मुंबई |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
धर्म | हिंदू |
वैवाहिक सूचना | अविवाहित |
राशि | मेष |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
फिल्म डेब्यु | ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ (2019) |
अभिरुचि | ट्रेवलिंग तथा डांसिंग करना |
अनन्या पांडे का उम्र कितना है? (Ananya Panday age)
2025 में अनन्या पांडे का वर्तमान उम्र 26 वर्ष है और अनन्या काफी फिट तथा खूबसूरत दिखती है।
अनन्या पांडे का डाइट प्लान: (Ananya Panday Diet Plan)
- अनन्या पांडे अपने फ़िटनेस को लेकर काफी सक्रिय है तथा अनन्या हर दिन एक्सरसाइज़ और योगा करती है जिससे वह फिट रह सके। अनन्या अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती है उसके बाद नाश्ते में ऑमलेट, फ़्रूट्स, जूस तथा ब्लैक कॉफ़ी लेना पसंद करती है।
- वहीं दोपहर को लंच में चपाती, दाल, हरी सब्ज़ी तथा दही खाती है तथा शाम को स्नैक में नट्स और ग्रीन टी लेती है और रात को डिनर में नॉन वेज तथा सूप खाना पसंद करती है।
- इसके अलावा अनन्या दिन भर में खूब सारा पानी पीती है तथा इनके डाइट में नारियल पानी भी शामिल होता है।
अनन्या पांडे का लूक (Ananya Panday Ka Look)

स्किन टोन | फेयर |
लम्बाई | 5’7″ |
वजन | 50 किलो |
शारीरिक संरचना | 32-24-34 |
अनन्या पांडे किसकी बेटी है?
अनन्या पांडे 90 के दशक के भारतीय अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है तथा अनन्या पांडे की माँ का नाम भावना पांडे है और इनकी माँ एक कॉस्टयूम डिज़ाइनर है।

अनन्या पांडे की बहन: (Ananya Panday Ki Sister)
अनन्या पांडे की एक छोटी बहन है तथा इनकी बहन का नाम रायसा पांडे है। वर्तमान में रायसा का उम्र 20 साल है और रायसा अभी पढ़ाई कर रही है।
अनन्या पांडे की शिक्षा और करियर की शुरुआत:
अनन्या पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की तथा आगे की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया विश्व विधालय के लॉस एंजिल्स में एडमिशन ली और इसी कॉलेज से ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल की।
अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में बॉलीवुड फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म से की। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ हिट रही। ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म में अनन्या पांडे के अलावा टाइगर श्रॉफ तथा तारा सुतारिया अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए। इस तरह अनन्या पांडे को अपने पहले ही फिल्म में धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करने का मौका मिला, इतना ही नहीं ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म के लिए अनन्या पांडे को फिल्म फेयर का अवार्ड दिया गया।

अनन्या पांडे की फ़िल्में:
साल 2019 में अनन्या पांडे ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म में दिखाई दी, यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित ‘पति पत्नी और वो’ फ़िल्म काफी हिट रही। ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती हुई नज़र आई तथा इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। अनन्या पांडे को ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

उसके बाद साल 2020 में अनन्या पांडे ‘खाली पीली’ फिल्म में नजर आई, यह एक्शन से भरपूर फिल्म है और इस फिल्म में अनन्या पांडे के साथ ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आए। मक़बूल खान द्वारा निर्देशित ‘खाली पीली’ फ़िल्म को ओटीटी के माध्यम से ZEE 5 पर रिलीज किया गया था।

CTRL मूवी अनन्या पांडे:
साल 2024 में अनन्या पांडे CTRL मूवी में दिखाई दी। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म CTRL को 4 अक्टूबर 2024 को ओटीटी के माध्यम से Netflix पर रिलीज किया गया तथा CTRL फिल्म में सोशल मीडिया से जुड़ी कहानी को दिखाया गया है जो आज-कल के युवाओं के साथ घटित हो रहा है।

Kesari Chapter 2:
साल 2025 में अनन्या पांडे, अक्षय कुमार तथा आर माधवन के साथ एक वकील के किरदार में केसरी चेप्टर 2 में दिखाई दी। देश भक्ति से जुड़ी फिल्म केसरी चेप्टर 2 जो जालियाँ वाला बाग हत्याकांड पर आधारित थी।
Ananya Panday Movies List:
रिलीज डेट | फिल्म का नाम | स्टार कास्ट |
2019 | स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 | टाइगर श्रोफ, तारा सुतारिया |
2019 | पति पत्नी और वो | कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर |
2022 | लिगर | विजय देवरकोंडा, रम्या क्रिश्नन |
2023 | ड्रीम गर्ल 2 | आयुष्मान खुराना, अनुशा मिश्रा तथा विजय राज |
अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म: (Ananya Panday Ki Upcoming Movie)
अनन्या पांडे की अपकमिंग मूवी ‘चांद मेरा दिल’ है तथा यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया जा रहा है। ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म साल 2025 में सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा तथा इस फिल्म में अनन्या पांडे के अलावा लक्ष्य मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है।
अनन्या पांडे की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म: (Ananya Panday Ki OTT Movie)
रिलीज डेट | फिल्म का नाम | किरदार | डायरेक्टर |
2020 | खाली पीली | पूजा गौर | मक़बूल खान |
2022 | गहराइयाँ | टिया खन्ना | शकुन बत्रा |
2023 | खो गए हम क़हाँ | अहाना सिंह | अर्जुन वरेन सिंह |
2024 | कॉल मी बे | बे चौधरी | इशिता मोइत्रा |
2024 | CTRL | नैला अवस्थी | विक्रमादित्य मोटवानी |
अनन्या पांडे से जुड़ी रोचक बातें:

- अनन्या पांडे बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की बेस्ट फ़्रेंड है।
- अनन्या पांडे को जानवर पालना काफी पसंद है तथा इनके पास दो पालतू कुत्ते है और अक्सर अनन्या अपने पालतू कुत्ते के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती है।
- अनन्या पांडे का पसंदीदा फूड बटर चिकन तथा चीज़ नान है, इसके अलावा इन्हें डार्क चॉकलेट
खाना काफी पसंद है।
अनन्या पांडे का इंस्टाग्राम (Ananya Panday Instagram)
अनन्या पांडे फ़िल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 26 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। अनन्या पांडे इंस्टाग्राम पेज पर अपने फ़िल्मों से सम्बंधित पोस्ट तथा वीडियो शेयर करती रहती है।
अनन्या पांडे ने कौन से पुरस्कार जीते? (Ananya Panday Awards)
- साल 2019 में अनन्या पांडे को फ़्रेश फ़ेस ऑफ़ द इयर सेलिब्रिटी के लिए स्क्रीन अवार्ड दिया गया तथा इसी साल ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यु के रूप में ‘जी सिने अवार्ड’ दिया गया।
- साल 2020 में अनन्या पांडे को ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फिल्म के लिए IIFA अवार्ड दिया गया।
- साल 2023 में अनन्या पांडे को बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड दिया गया।
अन्य रोचक जानकारियाँ –
Shivangi Joshi Net worth & Life style: शिवांगी जोशी की नेट वर्थ और उनकी आलीशान जिंदगी की शानदार झलक।
Saiyaara Movie Review In Hindi: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर बटोर रही है तारीफ़।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।