HomeCelebrityAmrapali Dubey Biography in Hindi : आम्रपाली दुबे का जीवन परिचय, फिल्में,...

Amrapali Dubey Biography in Hindi : आम्रपाली दुबे का जीवन परिचय, फिल्में, नेटवर्थ एवं परिवार के बारे में। (2024)

आम्रपाली दुबे का जीवन परिचय (Amrapali Dubey Biography in Hindi): भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन तथा खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने अभिनय तथा एक्सप्रेशंस से लाखो लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे अपनी करियर की शुरुआत जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक शो सात फेरे: सलोनी का सफर से की तथा आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस तथा अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरत अदाओं तथा ग्लैमरस के जरिये हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है।

आम्रपाली दुबे का जीवन परिचय (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ तथा इन्हे बचपन से ही एक्टिंग करना काफी पसंद था इसलिए आम्रपाली दुबे का इंटरेस्ट एक अभिनेत्री बनने को हुआ।

नाम आम्रपाली दुबे
जन्म 11 जनवरी 1987
जन्म स्थान गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
व्यवसाय अभिनेत्री, मॉडलर और गीतकार
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
राशि मकर
शिक्षा ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल की है
फिल्म डेब्यु निरहुआ हिन्दुस्तानी (2014)
hobbies डांस करना
नेट वर्थ लगभग 25 करोड़ रूपय

आम्रपाली दुबे का क्वालिफ़िकेशन:

आम्रपाली दुबे अपनी स्कूली शिक्षा गोरखपुर के एक स्कूल से पढ़ाई की तथा इस दौरान आम्रपाली अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई और आगे की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र के भवन कॉलेज से ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। आम्रपाली दुबे कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी किया करती थी।

आम्रपाली दुबे की उम्र कितनी है?(Amrapali Dubey age)

2024 में आम्रपाली दुबे का वर्तमान उम्र 37 वर्ष है।

आम्रपाली दुबे का हाइट: (Amrapali Dubey Height)

आम्रपाली दुबे की हाइट 5’6″ है तथा इनका वजन 65 किलो है।

आम्रपाली दुबे के परिवार के बारे में:

आम्रपाली दुबे की पिता का नाम शैलेश दुबे है तथा इनकी माँ का नाम ऊषा दुबे है जो एक हाउसवाइफ है। आम्रपाली की एक बहन है और बहन का नाम सुमन दुबे है। आम्रपाली दुबे के पेरेंट्स आम्रपाली को पढ़ा-लिखा कर एक डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन आम्रपाली की रुचि एक एक्ट्रेस बनने का था।

पिता शैलेश दुबे
माता ऊषा दुबे
बहन सुमन दुबे

आम्रपाली दुबे का करियर:

आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की तथा इस दौरान इन्हें धारावाहिक टीवी शो में काम करने का मौक़ा मिला। साल 2008 में आम्रपाली दुबे ने ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ जैसे धारावाहिक शो में स्वेता सिंह के किरदार से अपनी करियर की शुरुआत की, उसके बाद ‘पलकों की छांव में’ सुमन के रूप में मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई तथा इसके अगले साल ही जी टीवी पर प्रसारित शो ‘मायका’ और ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसी धारावाहिक शो में दिखाई दी इस तरह आम्रपाली कई पॉपुलर टीवी शो में काम कर चुकी है।

Amrapali Dubey Biography in Hindi

आम्रपाली दुबे का टीवी सीरियल्स लिस्ट:

प्रसारित शो सीरियल्स का नाम
2009 पलकों की छाँव में
2008सात फेरे
2009मायका
2010मेरा नाम करेगी रोशन
2011हॉनटेड नाइट्स

आम्रपाली दुबे का फिल्मी करियर:

  • साल 2014 में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव के साथ ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई और आम्रपाली की यह फिल्म काफी हिट हुई तथा ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ फिल्म के लिए आम्रपाली को बेस्ट फीमेल डेब्यु के रूप में भोजपुरी फिल्म फेयर का अवार्ड मिला।
  • आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ क़रीब 25 फ़िल्मों में एक साथ काम की और लगभग सभी फ़िल्में हिट रही।
  • इसके अलावा आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल के साथ ‘आशिकी’, ‘डोली सजा के रखना’ तथा ‘मेंहदी लगा के रखना’ जैसी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई।
  • भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे ने ‘दो दीवाने’, ‘सत्या’, ‘शेर सिंह’, ‘खून पसीना’ जैसी फ़िल्मों में एक साथ काम की। फ़िल्मों के अलावा आम्रपाली दुबे कई म्यूज़िक एल्बम में भी गाना गाई है।
Amrapali Dubey Biography in Hindi

आम्रपाली दुबे की फिल्में:

फिल्मों की सूची फिल्म का नाम
1. निरहुआ हिन्दुस्तानी
2. आशिक आवारा
3. पटना से पाकिस्तान
4. निरहुआ रिक्शावाला 2
5. सिपाही
6. दुलहिन गंगा पार के
7. निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
8. जिगरवाला
9. बॉर्डर
10. राम लखन
11. बागी भइले सजना हमार
12. निरहुआ चलल ससुराल 2
13. बम बम बोल रहा है काशी
14. राजा बाबू
15. मोकामा 0 किलोमीटर
16. बेटा
17. काशी अमरनाथ
18.निरहुआ सटल रहे
19. निरहुआ चलल लंदन
20. लल्लू की लैला
21. शेर सिंह
22. जय वीरू
23. मुक़द्दर का सिकंदर
24. रोमियो राजा
25.मेरे हसबैंड की शादी है

आम्रपाली दुबे की आने वाली फ़िल्में:

आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ है तथा यह फिल्म निशांत उज्जवल द्वारा निर्देश किया गया है। ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है तथा इस फिल्म में आम्रपाली के साथ संचिता बनर्जी और प्रदीप पांडेय चिंटू है। संस्कार और संस्कृति से सजी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

आम्रपाली दुबे के बारे में कुछ रोचक बातें:

  1. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म फसल में सबसे पसंदीदा सोंग ‘महरून कलर साड़ियाँ’ गाने को यूट्यूब पर 110 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
  2. आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ कई फ़िल्मों में एक साथ काम की है तथा रील लाइफ़ में इन दोनो की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
  3. आम्रपाली दुबे अभी तक सिंगल है तथा इन्हें शादी में कोई इंट्रेस्ट नही है।
  4. यूट्यूबर क्वीन नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे को साड़ी पहनना काफी पसंद है तथा अक्सर यह फिल्मों में साड़ी में अभिनय करती हुई नजर आती है।
  5. आम्रपाली दुबे का पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन है वहीं इनकी पसंदीदा अभिनेत्री श्री देवी है।
  6. आम्रपाली दुबे निरहुआ को सपोर्ट करते हुए उनके साथ उत्तर प्रदेश में रैली की।

आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम अकाउंट:

आम्रपाली दुबे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से समबंधित पोस्ट तथा विडियोज शेयर करती रहती है तथा इनके एक पोस्ट पर काफी सारे लाइक्स तथा व्यूज होते है और इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4.8 मिलियन से ज़्यादा फ़ालोअरर्स है।

आम्रपाली दुबे का नेट वर्थ:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपय का चार्ज करती है। आम्रपाली दुबे फ़िल्मों में काम करने के साथ-साथ कई ब्रांड का प्रमोशन भी करती हुई नज़र आती है और इस प्रमोशन के जरिए आम्रपाली दुबे अच्छी ख़ासी रकम कमाती है। अभी के समय में आम्रपाली दुबे काफी लग्जरी लाइफ जी रही है। आम्रपाली दुबे का नेट वर्थ 25 करोड़ रूपय है।

आम्रपाली दुबे का कार कलेक्शन:

आम्रपाली दुबे को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास काफी मंहगी और लग्जरी कार है और एवेंट के दौरान आम्रपाली दुबे अपनी कार से सैर करती हुई नजर आती है। आम्रपाली दुबे के पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर तथा टोयोटा जैसी कार शामिल है।

आम्रपाली दुबे को मिले अवार्ड तथा पुरस्कार:

साल 2015 में आम्रपाली दुबे को फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के लिए भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

साल 2017 में फिल्म ‘राम लखन’ के लिए आम्रपाली दुबे को सबरंग फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म ‘एनएच 3’ के लिए आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

साल 2018 में आम्रपाली दुबे को ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि टीवी सीरियल्स से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेत्री में से एक है तथा इनके लिए यह जरनी आसान नही थी, बहुत ही कम समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल करने वाली आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नही है।

रोचक सूचनाएँ : –

1- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ की तिथि, महत्व, सरगी एवं व्रत की कथा।

2-कंगना रनौत का जीवन परिचय, फिल्में, परिवार, कुल सम्पत्ति, पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Kangana Ranaut biography in Hindi)

3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।

4-जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन – कौन से हैं? भारत के राष्ट्र गान, गीत, तिरंगा झंडा, पशु, पक्षी, फूल, खेल, पचांग एवं राष्ट्रीय मुद्रा जैसे राष्ट्रीय प्रतिकों की जानकारी। (Bharat ke Rashtriya Pratik)

5-Rajkummar Rao Biography : राजकुमार राव का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, परिवार एवं फ़िल्में।

6-फिल्मी सुपर स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्में, जीवन परिचय, उम्र, हाइट, नेट वर्थ आदि सब कुछ।

7-निरहुआ का जीवन परिचय, सुपरहिट फिल्में, घर, परिवार, नेट वर्थ आदि सब कुछ।(2024)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments