Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है, जाने कैसे करे बाबा बर्फ़ानी की यात्रा का आवेदन।

Amarnath Yatra 2025: प्रत्येक वर्ष गर्मियों के मौसम में अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन शुरू की जाती है तथा साल 2025 में अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। समुद्र तल से 12756 फीट की ऊँचाई पर स्थित बाबा अमरनाथ यात्रा की दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु यहाँ आते है।

श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा सबसे पवित्र यात्रा में से एक मानी जाती है तथा प्रत्येक साल बाबा बर्फ़ानी की दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु यहाँ उपस्थित होते है। साल 2025 में अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और यह यात्रा लगातार 19 अगस्त तक चलने वाली है।

Amarnath Yatra 2025:

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन दोनो प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आप दोनों माध्यम से रजिस्टर कर सकते है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम अमरनाथ यात्रा की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज के बारे में डीटेल से जानते है।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड(SASB) रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोग पहलगाम मार्ग या फिर बालटाल मार्ग के रास्ते अपने यात्रा की शुरुआत कर सकते है।

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन:

अमरनाथ यात्रा की टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको SASB के ऑफ़िशियल साइड पर जाना होगा। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म को फ़िल्प करना होगा। साथ ही साथ आईडी प्रूफ़ के लिए आधार कार्ड तथा वोटर आईडी कार्ड डोकोमेंट्स की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो जरुर ले जाए।

ऑनलाइन अमरनाथ यात्रा टिकट बुक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करनी पड़ती है। इसके लिए आपको 220 रुपय की भुगतान करने की आवश्यकता पड़ती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको यात्रा परमिट की सॉफ़्ट कॉपी दी जाएगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान आपको अपने पास यह सॉफ़्ट कॉपी रखना ज़रूरी है। साथ ही साथ अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ेगी।

  • SASB की ऑफ़िशियल साइड http://www.jksasb.nic.in/ पर विसिट करे।
  • यात्री का नाम
  • यात्रा की तारीख़
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • मोबाइल नम्बर
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने पर आपके मोबाइल नम्बर पर OTP भेजा जाएगा, जिससे आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करे?

यदि आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते है तो आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको अपने निजी बैंक(एसबी आई बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यश बैंक) से अमरनाथ यात्रा का फ़ॉर्म लेना होगा। अमरनाथ यात्रा फ़ॉर्म भरने के लिए आपको मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ेगी, इसके लिए पहले से ही सरकारी मान्यता प्राप्त मेडिकल से आपको मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना पड़ेगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ:

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गयी है इसके लिए आप अधिकारिक वेब साइट पर जाकर हेलीकॉप्टर बुक कर सकते है। हालाँकि अन्य सेवाएँ की तुलना में हेलीकॉप्टर सेवाएँ अधिक महँगी होती है।

ज़रूरी सूचनाएँ:

  1. अमरनाथ यात्रा की दस्तावेज फ़्लिप करने के लिए शराब, धूम्रपान तथा अन्य नशीली पदार्थों का इस्तेमाल न करे।
  2. 13 साल से कम उम्र तथा 70 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को अमरनाथ यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।
  3. यदि आपको साँस लेने की दिक़्क़त है, तो आप डॉक्टर से सलाह जरुर ले, तब जाकर अमरनाथ यात्रा की सभी दस्तावेज को फ़िल्प करे।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

भारत के बारह ज्योतिर्लिंग : देश के इन स्थानों में है- शिव के 12 ज्योतिर्लिंग।(12 Jyotirlinga Name & Place In Hindi)

जमाई षष्ठी 2025: बंगाल के जमाई षष्ठी के बारे में ये बातें आपको हैरान कर देगी, यहाँ दामादों को मिलता है राजा जैसा सम्मान।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

jivanvrit.com
jivanvrit.comhttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
- Advertisment -

Must Read

Samantha Ruth Prabhu Net Worth

Samantha Ruth Prabhu Net Worth: सामंथा रुथ प्रभु कितनी अमीर हैं?...

0
Samantha Ruth Prabhu Net Worth: सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'माँ इंति बंगाराम' को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रही है...