अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे है। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है तथा इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ‘रेड 2’ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का सिक्वल है।
अजय देवगन ‘रेड 2’ फिल्म में अमय पटनायक के किरदार में एक आयकर अधिकारी के रूप में भ्रष्ट नेताओं के घर छापा मारते हुए नज़र आने वाले है। इस तरह अजय देवगन को ‘रेड 2’ में एक ईमानदार और निडर IRS अधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। ‘रेड 2’ फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख तथा वाणी कपूर लीड रोल में है।
अजय देवगन की 5 बेहतरीन फिल्म सिक्वल कौन सी है:
सन ऑफ़ सरदार 2:
साल 2012 में अजय देवगन की रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार’ सुपर डुपर हिट रही तथा अब जल्द ही अजय देवगन ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में दिखाई देने वाले है। ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे है। फिल्म में अजय के साथ-साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, मृणाल ठाकुर, जूही चावला तथा संजय मिश्रा अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आएँगे।

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ इसी साल 15 अगस्त 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन की उपस्थिति और इनकी बेहतरीन परफ़ॉरमेंस ने फिल्म को एक अलग ही ऊँचाई पर पहुँचा दिया था। अब देखना यह है कि आने वाले समय में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ दर्शकों को कितना भाँती है।
गोलमाल 5:
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म गोलमाल फ़्रेंचाइची की अगली कड़ी ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन दिखाई देने वाले है। साल 2006 में इस फ़्रेंचाइची की पहली कड़ी गोलमाल रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को एंटरटेन करने में हिट साबित हुई।

गोलमाल(2006)
गोलमाल रिटर्न्स(2008)
गोलमाल 3(2010)
गोलमाल अगेन(2017)
दे दे प्यार दे 2:
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सिक्वल है। ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म में अजय देवगन दो बच्चों का बाप होने के बावजूद भी एक यंग लड़की के साथ इश्क लड़ाते हुए नज़र आते है। अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ सिनेमा घरों में हिट रही तथा इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू और रकुल प्रीत अहम भूमिका में नज़र आए थे।

‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे है तथा यह फिल्म शारदीय नवरात्री के दौरान 19 सितम्बर 2025 को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।
धमाल 4:
अजय देवगन और कई बड़े स्टार से सजी फिल्म ‘धमाल 4’ साल 2026 में रिलीज होने की अशांका है। इस तरह ‘धमाल 4’ सिनेमा घरों में काफी धमाल मचाने वाले है। ‘धमाल 4’ फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे है तथा इस सिक्वल में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा तथा अंजली आनंद अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है।
धमाल(2007)
डबल धमाल(2011)
टोटल धमाल(2019)
फुल ऑन टोटल धमाल(2026)
दृश्यम 3:
सस्पेंस तथा थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘दृश्यम’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और अब इसका सिक्वल ‘दृश्यम 3’ को साल 2026 में सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा। ‘दृश्यम 3’ फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे है। ‘दृश्यम 3’ फिल्म के माध्यम से अजय देवगन एक बार फिर हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फ़िल्म के दौरान बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले है।
दृश्यम(2015)
दृश्यम 2(2022)
दृश्यम 3(2026)
अन्य रोचक जानकारियाँ:
इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक का सफर: जाने कृति सेनन की बेहतरीन फ़िल्मोंग्राफी।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।