Navratri 9 Colours 2024: जानिए नवरात्री के नौ दिन किस रंग के कपड़े पहने जाते है तथा इन रंगो के महत्व के बारे में।

Navratri 9 Colours 2024: नवरात्री हिंदुओ का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है तथा भारत में नवरात्री का त्योहार बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्री का त्योहार साल भर में दो बार मनाया जाता है पहला वासन्तिक नवरात्र जो चेत्र मास(मार्च और अप्रैल के महीने) में मनाया जाता है और दूसरा शारदीय नवरात्र जो आश्विन मास(अक्टूबर और नवंबर) के शुक्ल पक्ष तिथि को मनाया जाता है। इन दो नवरात्री में सबसे अधिक महत्व शारदीय नवरात्री का है क्योंकि शारदीय नवरात्री का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

शारदीय नवरात्री:

शारदीय नवरात्री के दौरान भारत में दुर्गा पूजा के त्योहार का आयोजन किया जाता है। खास कर पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में शारदीय नवरात्री के रूप में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है और यह त्योहार बड़े ही धूम-धाम तथा उत्साह के साथ मनाया जाता है।

शारदीय नवरात्रि की तैयारी:

  • नवरात्री के इस पावन पर्व पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है तथा इस दौरान भक्तजनो नौ दिनों तक व्रत तथा उपवास करते है और अखंड ज्योत जला कर माँ दुर्गा की उपासना करते है तथा नवरात्रि में कई जगहों पर कन्या पूजा और भंडारा का आयोजन किया जाता है।
  • शारदीय नवरात्रि के इस नौ दिनों में कोलकाता शहर लाइटों से जगमगा उठता है तथा इस दौरान ढोल-बाजे के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का आगमन किया जाता है।
  • इसके अलावा नवरात्री का यह त्योहार गुजरात में भी बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है तथा इस दौरान इस शहर में गरबा और डांडिया खेला जाता है।
  • नवरात्री के दसवें दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है तथा इस दिन पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला किया जाता है और माँ दुर्गा के प्रतिमा को विदा किया जाता है। इतना ही नहीं कई जगहों पर रावण के पुतले को जला कर इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

नवरात्री के नौ रंग: Navratri 9 Colours 2024

नवरात्री का अर्थ नौ रातों से होता है तथा इस दौरान लोग नौ रंग के कपड़े पहनते है और अपने घर के मंदिरों को भी अलग-अलग रंग के फूलो से सजाते है, तो चलिये जानते है नवरात्रि के नौ रंग कौन-कौन से है।

दिन तारीख़रंग
नवरात्री का पहला दिन3 अक्टूबर, 2024पीला
नवरात्री का दूसरा दिन4 अक्टूबर, 2024हरा
नवरात्री का तीसरा दिन5 अक्टूबर, 2024भूरा
नवरात्री का चौथा दिन6 अक्टूबर, 2024नारंगी
नवरात्री का पांचवा दिन7 अक्टूबर, 2024सफेद
नवरात्री का छटवां दिन8 अक्टूबर, 2024लाल
नवरात्री का सातवाँ दिन9 अक्टूबर, 2024ब्लू
नवरात्री का आठवाँ दिन10 अक्टूबर, 2024गुलाबी
नवरात्री का नौवां दिन11 अक्टूबर, 2024बैंगनी

नवरात्री के नौ रंगों का महत्व:

नवरात्री का पहला दिन पीला रंग के कपड़े पहने जाते है तथा इस दिन कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्री के पहले दिन पर हल्दी का हलवा, केसर का खीर तथा अन्य पीले रंग के भोजन का सेवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन लोग अपने घरों तथा मंदिरों को पीले रंग के फूलो से सजाते है।

नवरात्री के दूसरे दिन पर हरे रंग के कपड़े पहने जाते है तथा इस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। हरा रंग हरियाली तथा प्रकृति का प्रतीक होता है इसलिए लोग इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-आराधना करते है।

नवरात्री के तीसरे दिन भूरे रंग के कपड़े पहने जाते है तथा इस दिन भूरे रंग के कपड़े पहन कर माँ दुर्गा के रूप में माता चंद्रघंटा की पूजा अराधना किया जाता है।

नवरात्री के चौथे दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण किए जाते है तथा यह रंग लगभग सभी का पसंदीदा होता है। नवरात्री के चौथे दिन देवी कुषमांडा की उपासना की जाती है।

नवरात्री का पांचवा दिन- सफेद रंग:

नवरात्री के पांचवे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है तथा सफेद रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है इस दिन आप अपने घर के मंदिरों को चमेली तथा सफेद कमल के फूलों से सजा सकते है। नवरात्री के पांचवे दिन माँ दुर्गा के रूप में स्कंदमाता की पूजा आराधना की जाती है।

नवरात्री का छटवां दिन- लाल रंग:

इस दिन लाल रंग के कपड़े पहने जाते है। नवरात्री के दौरान माँ दुर्गा का सबसे प्रिय रंग लाल होता है तथा इस दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। नवरात्री के छठे दिन को षष्टि कहा जाता है तथा इस दिन से कोलकाता शहर में दुर्गा पूजा मेला का आयोजन शुरू हो जाता है और इस दौरान माँ दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए काफी भिड़ उमड़ती है।

नवरात्री का सातवाँ दिन- ब्लू रंग:

नवरात्री के सातवें दिन आप ब्लू रंग के कपड़े पहन सकते है तथा यह दिन माँ कालरात्रि को समर्पित है। माँ दुर्गा के सभी रूपों में सबसे विनाशकारी रूप कालरात्रि का है तथा माँ कालरात्री को भद्रा काली, चंडी तथा चामुंडा भी कहा जाता है।

नवरात्री का आठवाँ दिन- गुलाबी रंग:

नवरात्री के आठवें दिन पर गुलाबी रंग के कपड़े पहनाना शुभ माना जाता है तथा गुलाबी रंग अक्सर महिलाओं का पसंदीदा रंग होता है। नवरात्री के आठवें दिन में अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है तथा इस दिन माँ दुर्गा के रूप में महागौरी की पूजा-आराधना की जाती है।

नवरात्री का नौवां दिन- बैंगनी रंग:

यह नवरात्री का आखिरी दिन होता है तथा इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहने जाते है। नवरात्री के नौवें दिन पर सिद्धि दात्री की पूजा की जाती है तथा इस दिन कन्या पूजा और भंडारा भी करवाया जाता है और इसके अगले दिन दशहरा के रूप में माँ दुर्गा के प्रतिमा को विदा किया जाता है।

इसे भी पढ़े:

Akshara Singh Biography In Hindi: जाने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जीवन परिचय, उम्र, करियर तथा नेट वर्थ के बारे में।

John Abraham Biography In Hindi: जाने जॉन अब्राहम का जीवन परिचय, फिल्में एवं परिवार के बारे में

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...