ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘छावा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचा रही है. ‘छावा’ फिल्म में छत्रपति शिवाजी जिन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी, तथा इनके ही बहादुर बेटे छत्रपति संभाजी महाराज यानी विक्की कौशल इस भूमिका को निभाते हुए नजर आ रहे है. लक्ष्मण उतेरकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी हमारे इतिहास के पन्नों में दर्ज है. ऑडियंस तथा दर्शक ‘छावा’ फिल्म की ऐतिहासिक गाथा को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे है.
बॉलीवुड सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है तथा यहाँ कुछ ऐसे ही फिल्मों के बारे में बताया गया है जो ऐतिहासिक साम्राज्य को अपने अभिनय के माध्यम से सिनेमा में प्रस्तुत करते है तथा इस आर्टिकल के माध्यम से ‘छावा’ जैसी 7 ऐतिहासिक फिल्म के बारे में बताया जा रहा है जो आपको बीते हुए साम्राज्य की याद दिलाती है. तो आइये हम ‘छावा’ जैसी सात ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में जानते है जिनकी सूचि निचे दी गई है.
7 Great Historical and Action Movie:
फिल्म का नाम | रिलीज डेट | स्टार कास्ट | डायरेक्टर |
Asoka(अशोका) | 2001 | शाहरुख खान, करीना कपूर, राहुल देव | संतोष शिवान |
Mangal pandey(मंगल पांडे) | 2005 | आमिर खान, रानी मुखर्जी, ओम पुरी | केतन मेहता |
Jodhaa Akbar(जोधा अकबर) | 2008 | ऋतिक रोशन, एश्वर्या रॉय बच्चन | आशुतोष गोवारिकर |
Bajirao Mastani(बाजीराव मस्तानी) | 2015 | रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा | संजय लीला भंसाली |
Padmaavat(पद्मावत) | 2018 | शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण | संजय लीला भंसाली |
Manikarnika: The Queen of Jhansi(मणिकर्णिका) | 2019 | कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे, जीशु सेनगुप्ता | कंगना रनौत |
Tanhaji(तान्हा जी) | 2020 | अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान | ओम राउत |
Asoka- Netflix

मौर्य वंश के तीसरे शासक तथा महान सम्राट अशोक की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘अशोका’ है तथा ‘अशोका’ फिल्म में हमारे भारत के महान सम्राट अशोक की कहानी को दिखाया जाता है तथा इस फिल्म में शाहरुख खान सम्राट अशोक के रूप में अपने किरदार को बेखुबी निभाए. फिल्म ‘अशोका’ सम्राट अशोक के एक योद्धा से राजा बनने तक के सफर को प्रस्तुत करता है तथा सम्राट अशोक कलिंग युद्ध में जीत हासिल कर बौद्ध धर्म को अपनाया था.
Mangal pandey:The Rising- Amzon Prime Video

अंग्रेजों के खिलाफ क्रान्ति की शुरुआत करने वाले मंगल पांडे के किरदार में आमिर खान है तथा इस फिल्म में पांडे की जीवन पर आधारित एक वफादार सिपाही से क्रांतिकारी विद्रोही बनने की कहानी को दिखाया जाता है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान, मंगल पांडे के रोल को बेखुबी निभाए है. ‘मंगल पांडे’ फिल्म 1857 की क्रान्ति से लेकर हमारे देशभक्ति तथा बलिदान को प्रस्तुत करती है तथा इस फिल्म में आमिर खान ने मंगल पांडे के किरदार के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी. यदि आप भारतीय स्वंत्रता संग्राम को तथा देश की आजादी को गहराई से समझना चाहते है तो आपको ‘मंगल पांडे’ फिल्म जरुर देखनी चाहिए.
Jodhaa Akbar- Netflix

मुग़ल वंश के सबसे शक्तिशाली बादशाह जिसे अबुल फतह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के नाम से जाना जाता है तथा मात्र 13 वर्ष के उम्र में अकबर मुग़ल सल्तनत की गद्दी पर बैठा था अकबर एक ऐसा राजा था जिसने हिन्दू और मुस्लिम के बीच प्रेम को स्वीकार किया और इसी कारण अकबर को जिल-ए-लाही के नाम से जाना गया. साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में एक महान योद्धा के रूप में ऋतिक रोशन ने बड़े परदे पर इनके किरदार को बेखुबी निभाया है तथा इसी फिल्म में अकबर की पत्नी के रूप में एश्वर्या राय जोधा के किरदार में दिखाई दी.
Bajirao Mastani- Amzon Prime Video

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ जिसमें पेशवा बाजीराव की कहानी को दिखाय गया है. पेशवा बाजीराव मराठा साम्राज्य के महान पेशवा थे तथा इनके पिता विश्वनाथ की मृत्यु के बाद बाजीराव को पेशवा के पद पर नियुक्त किया गया. बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई यानी प्रियंका चोपड़ा इनके किरदार को निभाती हुई नजर आई तथा काशीबाई के तीन पुत्र थे और बचपन में ही इनके सभी पुत्रों की मृत्यु हो गई थी. पेशवा बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी थी तथा मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण अपनी भूमिका को निभाती हुई नजर आई. ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में पेशवा बाजीराव तथा मस्तानी की प्रेम कहानी हर कोई को भा गया.
Padmaavat- Amzon Prime Video

मेवाड़ वंश के राजा रावल रतन सिंह तथा अलाउद्दीन खिलजी पर आधारित फिल्म ‘पद्मावत’ एक ऐतिहासिक फिल्म है तथा इस फिल्म में मेवाड़ के रजा रत्न सिंह की मौत दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलजी के हाथों हुई तथा इस फिल्म में पद्मावत और रावल रत्न सिंह की प्रेम कहानी को काफी निष्ठा के साथ दिखाया गया. हर कोई इनकी प्रेम कहानी को देख काफी प्रभावित हुए. कहा जाता है कि मेवाड़ वंश की सबसे खूबसूरत महारानी रानी पद्मावत(दीपिका पादुकोण) थी तथा इनकी खूबसूरती का बयान दिल्ली सल्तनत में भी किया जाता था तथा रानी पद्मावत को पाने के लिए ही राजा रावल रतन सिंह(शाहिद कपूर) और अलाउद्दीन खिलजी(रणवीर कपूर) के बीच जंग छिड़ी थी.
Manikarnika: The Queen of Jhansi- Amzon Prime Video

अंग्रेजों के खिलाफ अपनी सहानुभूति प्रकट करने वाली झांसी की रानी, जिनकी शौर्य तथा वीरता की गाथा हर कोई को सुनाई जाती है. रानी लक्ष्मीबाई के रूप में कंगना रानौत ने ‘मणिकर्णिका’ फिल्म में अपनी भव्य कला को दिखाती हुई नजर आती है तथा घोड़े पर सवार और अपने पीठ में पुत्र को लिए रानी लक्ष्मीबाई, अंग्रेजों का सर उनके धर से अलग करती हुई दिखाई देती है. इस तरह रानी लक्ष्मीबाई भारत के आजादी में अहम भूमिका निभाई. अगर आप झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बारे में जानना चाहते है तो आपको कंगना रानौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ जरुर देखनी चाहिए.
Tanhaji- Jio Hot Star

तानाजी, मराठा साम्राज्य के सैन्य कमांडर तथा शिवाजी के साथी थे. मराठा साम्राज्य से सम्बंधित फिल्म में तानाजी मालुसरे का किरदार अजय देवगन ने बेखुबी निभाया है. तानाजी मालुसरे के नेतृत्व में ही मराठा साम्राज्य ने सिंहगढ़ किले पर कब्जा किया था. तानाजी के दुश्मन उदयभान राठौड ने अपने तलवार से उन पर आकर्मण किए जिससे तानाजी काफी घायल हो गए और अंत में युद्ध के दौरान तानाजी मालुसरे ने उदयभान सिंह राठौड का सर धड से अलग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिए.
अन्य रोचक जानकारियाँ-
JioHotstar के नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स 2025 : जानें आपके लिए कौन…
Shivratri 2025: भारत में इस दिन मनाया जाएगा शिवरात्रि का त्योहार,…
संदीप माहेश्वरी का जीवन परिचय (Sandeep Maheshwari biography in hindi)
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।